jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

मौत के कुएं की वजह से फैला मातम, गूंज रही हैं चीखें, राहुल गांधी ने जताया शोक

मकड़ाई समाचार विदिशा। जिले की गंजबासौदा तहसील के गांव लाल पठार में सुबह तक कुएं से 4 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वही ग्रामीणों ने घर-घर पता कर 11 लोगों की जानकारी जुटाई है जो रात को घर नही पहुंचे।जिसमें एक दस साल का बालक भी बताया गया है। सुबह एक घण्टे के बाद एनडीआरएफ की टीम ने फिर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। गांव में मातम फैला हुआ है, वहीं कुएं के आसपास पुलिस और अधिकारियों का जमावड़ा है।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कांग्रेसजनों से बचाव कार्य में हर संभव मदद की अपील की है।

इस हृदयविदारक घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी शोक जताया है। साथ ही उन्‍होंने कांग्रेस कार्यर्ताओं से बचाव कार्य में मदद करने की अपील भी की। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘बेहद दुखद। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। कांग्रेस के साथियों से अपील है कि बचाव कार्य में हरसंभव मदद करें।’

- Install Android App -

मालूम हो, गुरुवार की शाम लाल पठार गांव में स्थित कुएं में एक बालक के गिर जाने के बाद करीब 50 लोग कुए पर पहुंचे थे। कुएं की छत पर 25 से अधिक लोग खड़े थे। अधिक लोगों के वजन के कारण कुएं की छत गिर गई। जिसमें कई लोग कुएं में गिर गए। इसके बाद रात भर से बचाव कार्य जारी है।

रात को कुएं से तीन शव निकाले गए, वहीं चौथा शव आज शुक्रवार को सुबह निकाला गया। सुबह 8 बजे एनडीआरएफ की टीम ने एक घण्टे का ब्रेक लिया। इसके बाद फिर बचाव कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने घर घर जाकर सर्वे किया है, जिसमे मृतकों को छोड़कर 11 लोगों की जानकारी जुटाई है जो लापता हैं।

हालांकि प्रशासन ने इस सूची की पुष्टि नहीं की है। पूरी रात बचाव दल और अधिकारियों के अलावा ग्रामीणों ने भी जागकर ही काटी। हर शव मिलने के बाद उनके स्वजनों की चीखें गूंजने लगी। मौके पर रात भर प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी रहे। वे सुबह गंज बासौदा जाकर वापस मौके पर लौट आए। अभी मौके पर कमिश्नर कवींद्र कियावत, एडीजी ए साई मनोहर, कलेक्टर डॉ. पंकज जैन, एसपी विनायक वर्मा मौजूद हैं।ग्रामीणों के अनुसार क्षतिग्रस्‍त कुएं की मरम्‍मत के लिए ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत से गुहार लगाई गई थी, लेकिन इस ओर ध्‍यान नहीं दिया गया। कुएं से ही यह घटना हो गई। गांव के बड़ी संख्‍या में लोग पानी भरने के लिए इसी कुएं पर निर्भर हैं।