jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

यातायात थाने में आरक्षक ने लगाई फांसी

मकड़ाई समाचार मुरैना। यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक ने रात में एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कमरे के दरवाजे नहीं खुले तो साथियों ने देखा तो आरक्षक फांसी पर लटक दिखाई दिया। खास बात यह है कि आरक्षक के दोनों हाथ आगे की तरफ रस्सी से बंधे हुए थे, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक सोई मथुरा निवासी आरक्षक हरेंद्र जाट उम्र 28 साल यातायात थाने में पदस्थ था। अकेला होने की वजह से वह थाने में ही रहता था। आरक्षक हरेंद्र ने रात के समय थाने के पीछे वाले कमरे में जाकर फांसी लगा ली। थाने पर पदस्थ उसके साथी बाहर के कमरे में था। हरेंद्र ने उनके उनके कमरे की भी बाहर से कुंदी लगा दी। इसके बाद अपने कमरे में जाकर फांसी पर झूल गया। साथी आरक्षक के कमरे की कुंदी नहीं खुली तो लाेगाें काे हैरानी हुई। जैसे-तैसे वह कमरे का दरवाजा खाेलकर बाहर निकले। जब हरेंद्र का कमरा देखा ताे उसकी भी कुंदी लगी हुई थी। जिससे साथियाें काे संदेह हुआ। जब दरवाजा खाेलकर देखा ताे हरेंद्र फांसी पर झूल रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि हरेंद्र रात 11 बजे से 1 बजे तक कई बार अंदर बाहर हुआ था और उसके हाथ में कुर्सी भी दिखाई दे रही है। हरेंद्र के हाथ आगे की तरफ बंधे हुए थे, लेकिन कुंदी अंदर से बंद थी। एेसे में मामला पेचीदा हो गया है, पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।