jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

यातायात प्रधान आरक्षक ने ड्राइवर के सिर में मारा सरिया, गुस्साई भीड़ ने पीटा

– मिनी लोडिंग को रोक रहा था प्रधान आरक्षक, भगाने पर गुस्से में मारा सरिया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार मुरैना। सवारियों से भरी मिनी लोडिंग को यातायात पुलिस के आरक्षक ने रोका तो ड्राइवर गाड़ी को भगाकर ले गया। ऐसे में प्रधान आरक्षक गेट पर लटक गया, तो मिनी लोडिंग का ड्राइवर बैरियर चौराहा से लेकर जौरा रोड पर सोलंकी पेट्रोल पंप तक प्रधान आरक्षक को लेकर चला गया। प्रधान आरक्षक ने गाड़ी को रोकने के लिए ड्राइवर के सिर में सरिया मार दिया। जिससे ड्राइवर घायल हो गया। यह देख मिनी लोडिंग में सवार यात्रियों और वहां मौजूद युवकों ने यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक राकेश कुमार के साथ पहले छीनाझपटी की, फिर मारपीट शुरू कर दी।

प्रधान आरक्षक की सूचना पर यातायात प्रभारी अखिल नागर टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। प्रधान आरक्षक को पीटते हुए लोगों की भीड़ का वीडियो किसी युवक ने मोबाइल से बना लिया। मौके पर बागचीनी थाना क्षेत्र के घुर्रा गांव के दो युवक कदीर खान व फैजान खान को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसे सिविल लाइन थाने को सौंपा गया है। आरोपितों पर एफअाइआर की जा रही है। वीडियो में प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले लोगों की पहचान व धरपकड़ में पुलिस जुट गई है। मारपीट से घायल हुए प्रधान आरक्षक का कहना है, कि सवारियों से भरी मिनी लोडिंग को रोकने के लिए वह ड्राइवर साइड की खिड़की पर लटक गया तो ड्राइवर ने गाड़ी को रोकने के बजाय उसे एक किलोमीटर तक लटककार ले गया। रास्ते में एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, इसके लिए पेट्रोल पंप के पास मौजूद लोगों ने गाड़ी काे रुकवाया। हालांकि इसके बाद काफी देर तक लोग हंगामा करते रहे। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षक से मारपीट करने वाले लोग अपनी गिरफ्तारी को लेकर डरे हुए हैं।