jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

युवक ने युवती को घुमाने के बहाने ले जाकर मारपीट कर दुष्कर्म किया,रास्ते में छोड़कर भाग गया

 मकड़ाई समाचार छग। रतनपुर क्षेत्र के करैहापारा में रहने वाले युवक ने युवती को घुमाने के बहाने ले जाकर खूंटाघाट के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे धमकाकर चार साल तक शोषण करते रहा। शनिवार की रात युवती भरारी रोड के पास रोते हुए खड़ी थी। पुलिस की पैट्रोलिंग टीम के पहुंचने पर पीड़ित ने सारी हकीकत बताई। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

- Install Android App -

रतनपुर पुलिस की टीम शनिवार की रात गश्त पर थी। इस दौरान भरारी रोड के पास 19 वर्षीय युवती रोते हुए मिली। जवानों ने उससे पूछताछ की। इस पर युवती ने बताया कि चार साल पहले उसकी पहचान करैहापारा में रहने वाले आफताब मोहम्मद (19) से हुई थी।इसका फायदा उठाते हुए युवक उसे खूंटाघाट की ओर घुमाने लेकर गया था। युवक ने खूंटाघाट के पास नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक उससे आए दिन जबरदस्ती करता रहा।

शनिवार, की रात वह उसे भरारी रोड की ओर लेकर आया था।यहां उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट कर उसे रास्ते में ही छोड़ दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।