ब्रेकिंग
अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल

युवाओं द्वारा आम, जामुन, नीम के बीज रोपण किया 

मकड़ाई समाचार हंडिया। सिनर्जी संस्थान के द्वारा संचालित युवालय परियोजना के तहत हंडिया तहसील के करीब 16 ग्रामों में दो वर्ष पूर्व युवा समूह का गठन किया गया था। ये सभी समूह अपने अपने ग्राम में सामाजिक कार्य व ग्राम विकास पर कार्य कर रहे है। बुधवार को ग्राम साल्याखेडी और उण्ढाल के युवा समूह द्वारा विद्यालय परिसर और सड़क किनारे गुठली रोपी। जिसमें 90 गुठली आम की, 40 गुठली जामुन की, 60 गुठली नीम की रोपी।

- Install Android App -

युवालय टीम के सदस्य शेख नासिर द्वारा युवाओं को बताया गया कि अभी आम और जामुन का सीजन चल रहा है। इन दोनों को खाने के बाद इनकी गुठलियों को कूड़े में न डालें इन्हें सुखा लें। और जब भी कहीं घर से बाहर जाएं उन्हें अपने साथ लेकर जायें उन्हें सड़क के किनारे रेल मार्ग के किनारे या जंगल में डाल दे। यदि आप ने सौ गुठली डाली और उसके बाद दस पेड़ भी बने तो कितने पेड़ होंगे और आगे फल और छाया व पर्यावरण की समस्या का समाधान भी होगा।

इस दौरान संजू पटेल ने कहा कि कोरोना से लड़ाई जीतने के लिए इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होनी जरूरी है। सभी को पता है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास शुद्ध वातावरण में ही होता है। पेड़ों के बिना शुद्ध वातावरण की परिकल्पना अधूरी है। इसलिए घर और घर के आसपास पेड़ पौधे जरूर लगाए, मौके पर युवा समूह के भागवत अरविंद, अशोक, सायना, धर्मेन्द्र, शीतल, पूजा, विशेष रूप से मौजूद रहे।