हंडिया। ग्राम कुसिया में शुक्रवार को हुई शादी में ग्राम के युवाओं ने नई परंपरा की शुरुवात की। रीति-रिवाजों के बीच प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण के जागरूकता के लिए पौधे लगाना क्यों जरूरी है यह बताने के लिए एक नई रीति की शुरुवात की।
जिसमें सिनर्जी संस्थान से युवालय के युवाओ द्वारा अपने गांव में जिन लड़कियों की शादी हो रही उनके घर जाकर उनको हाथों से घर पर फलदार पौधा लगवाकर व उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
गांव के युवालय के युवा
कंचन, नीलेश, मनीष, अर्पिता, राज ने बताया कि युवालय केंद्र हंडिया हमारे गाँव में काम कर रहा है व ग्राम में युवाओं का समूह बना है। जिसमें हम अपनी समझ व ग्राम के विकास के लिए चर्चा व गतिविधियां करते हैं। हम काफी समय से सोच रहे थे कि गाँव के लोग पेड़-पौधे जल व पर्यावरण के प्रति जागरूक हो। गांव के निष्काषित साक्षरता प्रेरक व सामाजिक कार्यकर्ता यूवा साथी राजू सिरोही द्वारा तीन वर्षों से युवा उड़ान संस्था द्वारा एक व्यक्ति एक पौधा अभियान चलाया जा रहा है। मेरे गांव के युवालय के युवाओ को मैने बात रखी थी। तो उनके ही द्वारा पौधे लाये गये। और गांव में जहां जहाँ शादी हो रही है उनके घर जाकर दुल्हनों के हाथ से पौध रोपण करवाया गया।
निर्मला माणिक की शादी से शुरुआत की गई। गांव में अन्य तीन शादी और है। उनको भी पौधे दिये जायेंगे एवं उनके हाथ से ही रोपे जायेगे। कार्यक्रम का संचालन युवालय हंड़िया के सेख नसीर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में युवालय हंड़िया से सोनम, खतीजा, शेख नसीर,गांव से मनीष, नीलेश,कंचन,अर्पिता,राजू सिरोही सामिल हुई।