ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव, थोड़ी देर में आएगा पहला नतीजा

Zila Panchayat Chunav 2021: उत्तरप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए शनिवार को 11 बजे से मतदान पूरा हो गया है। मतदान 3 बजे तक चला और इसके तत्काल बाद मतगणना शुरू हो गई है। सबकुछ ठीक रहा तो 4 बजे तक परिणाम आ जाएंगे। UP Zila Panchayat Chunav 2021 में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच टक्कर जारी है। 75 जिलों में से 22 जिला पंचायत अध्यक्षों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। 21 जिलों पर बीजेपी कब्जा करने में सफल रही है। पंचायत सदस्य चुनाव के दौरान सपा एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। भाजपा ने पीलीभीत और शाहजहांपुर में बड़ा खेल किया। सहारनुपर में बसपा उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया है। इधर सपा ने भाजपा पर उम्मीदवारों को प्रभावित करने के लिए मशीनरी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

- Install Android App -

यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं बसपा: 53 सीटों पर कड़ा मुकाबला है। हाल ही में बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं उतारगेगी। ऐसे में बीजेपी और सपा ने बहुजन समाज पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को अपने पाले में लाने का काम शुरू कर दिया। साथ ही दोनों पार्टियां निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन देने में लगी हुई हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर पुलिस के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा के कई प्रत्याशियों को नामांकन पत्र तक नहीं भरने दिया। पार्टी प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि बीजेपी अपनी शक्ति का इस्तेमाल उनके पक्ष में वोट करने के लिए मजबूर और धमकाने के लिए कर रही है। भाजपा ने प्रदेश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर कब्जा कर लिया है, लेकिन समाजवादी पार्टी मजबूती से लड़ेगी और आगे बढ़ेगी। इधर बीजेपी ने आरोपों को खारिज किया है। कहा कि भाजपा ने योग्यता के आधार पर जीत हासिल की है। कार्यकर्ताओं के समर्थन अधिक से अधिक सीटें जीतने की संभावना है।

भाजपा का पलड़ा भारी: राजनीतिक विश्लेषक रतनमणि लाल ने कहा कि आमतौर पर ऐसे चुनावों में सत्ताधारी दल को विपक्ष पर बढ़त मिलती है। उन्होंने कहा, ‘हालांकि इसका जमीनी स्तर पर ज्यादा असर नहीं है, लेकिन यह प्रमुख स्थानीय नेताओं के साथ जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में मदद करता है।’ राज्य की 22 सीटों पर निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद बीजेपी का दबदबा बनता दिख रहा है। बाकी 53 सीटों पर 3 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटों की गिनती आज ही होगी।