jhankar
ब्रेकिंग
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत MP Weather Update Today : एमपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, मंगलवार से बढ़ेगी ठंड वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन Today Gold sillver Rate Update : जानिए क्यूं सोना-चांदी में आई तेजी , आज हरदा-भोपाल में क्या है भाव वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल... हरदा में निर्माण कार्य के दौरान चाली से गिरकर मिस्त्री की मौत, भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

राजधानी में नहीं सुधरी हवा, ‘खराब’ श्रेणी में वायु गुणवत्ता

दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। राजधानी वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ स्तर से सुधरने के एक दिन बाद मंगलवार को ‘खराब’ श्रेणी में ही बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने पूर्वाह्न 11 बजे शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 दर्ज किया।

एक्यूआई का स्तर 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’ माना जाता है। 51 से 100 के बीच यह ‘संतोषजनक’ स्तर पर होता है और 101 से 200 के बीच इसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है। हवा की गुणवत्ता का सूचकांक 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘अत्यंत गंभीर’ स्तर पर माना जाता है।

- Install Android App -

राष्ट्रीय राजधानी की आबोहवा में सोमवार को सुधार के संकेत दिखाई दिये थे और यह ‘बहुत खराब’ से ‘खराब’ की श्रेणी में आ गयी थी। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भलस्वा कूड़ा डलान स्थल में आग की वजह से निकलने वाले धुएं से यह स्तर और बिगड़ सकता है।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी फोरर्कांस्टग एंड रिसर्च (सफर) के अध्ययन में खुलासा हुआ है कि शॉपिंग मॉल, मेट्रो स्टेशन की पार्किंग भी दिल्ली की हवा में जहर घोल रही हैं। इसके अनुसार, पार्किंग में जरूरत से ज्यादा वाहन होने के कारण पीएम 2.5 का उत्सर्जन अधिक हो रहा है जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। अध्ययन के अनुसार, रेहड़ी-पटरी वालों और श्मशान घाट से भी हवा जहरीली हो रही है।