ब्रेकिंग
बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य

राम मंदिर को ‘जुमला’ बोलने पर लोकसभा चुनाव में BJP 280 से दो सीटों पर आ जाएगी:ठाकरे

मुंबई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा को राम मंदिर निर्माण को एक ‘जुमला’ बताने के लिए ललकारते हुए गुरुवार को कहा कि ऐसा कहने पर वह (भाजपा) लोकसभा में 208 सीटों से दो सीटों पर आ जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में जो ईंटे इकठ्ठी की गईं थी, वह हकीकत में राम मंदिर के लिए नहीं बल्कि सत्ता हासिल करने की बनाई गई सीढ़ी के लिए थीं।

- Install Android App -

रायगढ़ जिले के महाड में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया। शिवसेना और भाजपा महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में सहयोगी हैं, लेकिन कई मुद्दों पर दोनों में तनातनी चलती रहती है। शिवसेना अध्यक्ष ने कहा, ‘राम मंदिर के लिए जो ईंटे जमा की गईं वह वास्तविकता में भाजपा के सत्ता में आने की एक सीढ़ी थी। एक बार कह दें राम मंदिर (का निर्माण) एक जुमला था और आप 280 से दो सीटों (लोकसभा में) पर आ जाएंगे।’

सत्तारूढ़ पार्टी के पास लोकसभा में अभी 272 सीटें की प्रभावी संख्या है। राम मंदिर को लेकर अन्य कई पाॢटयां भी भाजपा पर निशाना साध चुकी हैं। ठाकरे ने कहा कि 2019 के चुनाव निकट आ रहे हैं। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि राजनीतिक दलों का क्या होगा, बल्कि इस बात की चिंता है कि जनता और देश का क्या होगा?