jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

रायपुर आज आएंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों से चर्चा करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। सिंधिया सुबह रायपुर पहुंचेंगे और भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों से बजट के बारे में चर्चा करेंगे। इस दौरान पत्रकारों से भी चर्चा करेंगे। सिंधिया के दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जब एयर इंडिया बिक ही गया तो सिंधिया किस बात के मंत्री हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके दौरे की आधिकारिक जानकारी नहीं है। वह भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस ने सिंधिया को काले झंडे दिखाने की घोषणा की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह से भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने की कोशिश की, उस तरह भाजपा के केंद्रीय नेताओं को भी काले झंडे दिखाए जाएंगे। विकास ने चेतावनी दी कि केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के घुसकर काले झंडे दिखाए जाएंगे।

- Install Android App -

राज्य सरकार के कर्मचारी केंद्रीय बजट से पूरी तरह असंतुष्ट हैं। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अनुसार एक जनवरी 2004 से नियुक्त कर्मचारी-अधिकारियों को केंद्रीय बजट में पुराने पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा का बेसब्री से इंतार था। वित्तीय वर्ष 2014-15 से आयकर में 1.5 लाख रुपये तक की छूट अब तक प्रभावशील है। वहीं, केंद्र सरकार को सातवें वेतनमान के अनुपात में वार्षिक आय पर छूट व आयकर स्लैब में पांच लाख तक के आय को करमुक्त किया जाना अपेक्षित था। केवल पेंशन टैक्स में छूट देकर पेंशनर्स को राहत दिया गया है।