ब्रेकिंग
हरदा जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ सम्पन्न!  मूंग पंजीयन: आसमान से गिरे खजूर में अटके  गिरदावरी नहीं होने से अटका मूंग पंजीयन!  गुर्जर समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन,भगवान देव नारायण और माता फ्ना धाय के नाम पर चौराहों का नामकरण ... भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ... मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन में हरदा जिले के गौसेवकों को किया सम्मानित, हरदा... Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि रहटगांव: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा , 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त बड़ी खबर :  ट्रेलर और बोलेरो की भीषण टक्कर हादसे मे 9 लोगों की मौत Big breaking news मोरगढ़ी: बाइक से गिरे तीन युवक एक की मौत दो गंभीर घायल

रावेरखेड़ी में बाजीराव पेशवा समाधि स्थल पर विकास में नही आने देंगे बांधा-  डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे 

सुनील पटल्या बेड़िया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे  सोमवार को रावेरखेड़ी स्थित बाजीराव पेशवा की समाधि स्थल पर पहुंचकर महान योद्धा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित किए। सहस्त्रबुद्धे ने बाजीराव पेशवा समाधि स्थल के विकास और विस्तार को लेकर श्रीमंत बाजीराव पेशवा स्मृति प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों से विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। प्रारंभ में विधायक सचिन बिरला और प्रतिष्ठान के संरक्षक श्रीपाद कुलकर्णी, अध्यक्ष लक्ष्मण इंगले, सचिव विवेक भटोरे, उपाध्यक्ष परसराम चौहान, मनोज बिर्ला, वारिश जैन, जितेंद्रसिंह चौहान, दिलीप पटेल ने सहस्त्रबुद्धे और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस का स्वागत किया। सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि बाजीराव पेशवा की समाधिस्थल के विकास में गृहमंत्री अमित शाह की विशेष रुचि है। गृहमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से समाधि स्थल के विकास को लेकर चर्चा की । वही कहा है कि इस पुनीत कार्य में धन की कमी नहीं आने देंगे। सहस्त्रबुद्धे ने प्रतिष्ठान के सदस्यों से कहा कि समाधि स्थल के विकास और सौन्दर्यीकरण की रूपरेखा बनाकर नई दिल्ली आएं। समाधि स्थल के विकास में कोई बाधा नहीं आने देंगे। दिल्ली में पुरातत्व विभाग के उच्चाधिकारियों से चर्चा कर प्रतिष्ठान को विकास कार्यों की अनुमति दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि बाजीराव पेशवा के कृतित्व पर पूरे देश को गर्व है। सभी परस्पर सहयोग और सामंजस्य से समाधिस्थल का विकास व विस्तार करें।

- Install Android App -

              सहस्त्रबुद्धे ने सहमति व्यक्त की कि भारत के त्यौहार भारत की कालगणना के हिसाब से मनाए जाने चाहिए। सहस्त्रबुद्धे ने आश्वस्त किया कि समाधिस्थल के विकास में हरसंभव मदद के लिए सदैव तत्पर हैं। इसके पूर्व कुलकर्णी ने बाजीराव पेशवा की जीवनी और पराक्रम पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कुलकर्णी ने बताया कि बाजीराव पेशवा की समाधि के विकास में भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा बाधा डाली जा रही है। इस कारण समाधिस्थल का विकास, सौंदर्यीकरण कार्य प्रभावित हो रहा है। कुलकर्णी ने सहस्त्रबुद्धे से आग्रह किया कि समाधि स्थल के द्रुत विकास के लिए भारतीय पुरातत्व विभाग की बाधा दूर करें। प्रतिष्ठान के सचिव विवेक भटोरे ने बताया कि समाधिस्थल के समीप बाजीराव पेशवा की अश्वारोही प्रतिमा, नर्मदा नदी में बाजीराव पेशवा का नयनाभिराम ज्योति पुंज, रामेश्वर मंदिर पुल और समीप स्थित 5 एकड़ जमीन पर 20 कमरों वाला सर्वसुविधायुक्त विश्राम भवन, संग्रहालय, थियेटर, परिक्रमावासियों के लिए विश्रामालय, फूड झोन आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नौकाविहार की व्यवस्था भी की जाएगी। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि बाजीराव पेशवा के समाधिस्थल के विकास में हरसंभव सहायता करेंगे और यह समाधिस्थल जल्दी ही भारत के  गौरव का प्रतीक बनेगा।