ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 100 मीटर तक बिखरे थे मांस के लोथड़े, कई वाहन कुचलकर निकले

मकड़ाई समाचार जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में 100 मीटर तक मांस के लोथड़े बिखरे थे। कई वाहन उन्हें कुचलकर ऊपर से गुजर गए थे। जैसे ही पुलिस को इस सिलसिले में सूचना मिली, तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। इसी के साथ क्षत विक्षत शव को फावड़े से समेटा गया।

दरअसल, कोई अज्ञात वाहन किसी अज्ञात व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारकर भाग गया था। घायल व्यक्ति की मौके पर ही माैत हो गई थी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। यहां तक कि मृतक के किसी अंग या कपड़े तक का सुराग नहीं मिला।

- Install Android App -

संजीवनी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद जबलपुर सिवनी मार्ग को कुछ समय के लिए डायवर्ट कराया। इसके बाद शव के अवशेषों को सहेजने का कार्य किया गया। एएसआइ एसपी गौतम के अनुसार संभवत: देर रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतारा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी और पूरी रात उस पर से वाहन गुजरते रहे। पुलिस ने आसपास मृतक के शरीर के अंग और कपड़ों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी ऐसा अंग या कपड़ा नहीं मिला, जिससे यह पता लग सके कि मृतक पुरुष है या महिला।

आसपास के गांवों में लापता की तलाश

संजीवनी नगर सहित भेड़ाघाट और आसपास के गांवों में घटना की सूचना दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं किसी गांव से कोई लापता तो नहीं है। वहीं आसपास के होटल और ढाबों के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर मृतक के सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है।