ब्रेकिंग
हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की

रिजगॉव हत्याकांड के विरोध में आज होगा महा आंदोलन, जयस के प्रदेश अध्य्क्ष सहित हजारो आदिवासी समाज के लोग आंदोलन में होंगे शामिल

पूर्व में जयस एवं भीम आर्मी द्वारा एडिशनल एसपी को ज्ञापन देते हुए

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के , ग्राम रिजगांव, तहसील हंडिया में एक आदिवासी युवक सत्यनारायण कलम की गांव व अन्य गांव के 10 ,12 दबंग आपराधिक तत्वों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। घटना 27 अगस्त 2022 की है। उसके बाद आदिवासी समाज ने आरोपियो पर कड़ी कार्यवाही कर हंडिया टी आई को हटाने व आरोपियो के घरों पर वुलडोजर चलाने की मांग की थी। इसको लेकर पूर्व में जयस व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर से आवेदन निवेदन कर चुके। उसके बाद पुनः आंदोलन चक्काजाम भी हंडिया में हो चुका। जयस जिलाध्यक्ष राकेश काकोड़िया ने कहा कि पूर्व में चार पांच बार हमारी प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। सिर्फ आश्वासन मिला, गोंगपा के आंदोलन के बाद जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के अश्वाशन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया था। लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने अभी तक आरोपियो के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की ना ही सभी 12 अपराधीयों को गिरफ्तार किया है। न ही आरोपियोंयो की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला और नहीं हमारी एक भी मांगे मानी है ।

- Install Android App -

जयस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज 19 सितंबर को 12 बजे वीर तेजाजी चौक पर महा आंदोलन होगा। जयस के प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा ,राष्ट्रीय प्रभारी सीमा वास्केल सहित आसपास खण्डवा बैतूल देवास जिले के हजारो कार्यकर्ता व सामाजिक लोग इस महा आंदोलन में भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष काकोड़िया ने कहा कि सभी आदिवासी संगठन, st, sc संघठन के नेतृत्व में महा आंदोलन किया जा रहा हैं। उन्होंने सभी से महा आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

यह संगठन के लोग होंगे शामिल

महाआंदोलन में सर्व आदिवासी समाजिक संगठन हरदा, जयस संगठन, भीम आर्मी, आदिवासी छात्र संगठन,गोंडवाना स्टूडेंट फ्रंट संगठन, अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सगाजन हरदा समस्त ST/SC सामाजिक
कार्यकर्ता होंगे शामिल।