jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

रिटायर्ड फौजियों से करोड़ों रुपए की ठगी कर भागे ,, ठगों की तलाश में पुलिस गुजरात और राजस्थान जाएगी

 रिटायर्ड फौजियों से करोड़ों रुपए ठग कर भागे ठगों की तलाश में ग्वालियर पुलिस गुजरात और  राजस्थान जाएगी।गुजरात और राजस्थान में इन लोगों के कार्यालय बताए गए हैं, यहां इनकी तलाश की जाएगी।

 मकड़ाई समाचार ग्वालियर| शहर के करीब 200 फौजियों को गुजरात की नेक्सा एव्रीग्रीन कम्पनी द्वारा गोला का मंदिर स्थित एक होटल में बुलाया गया था। यहां एक सेमिनार आयोजित की गई। जिसमें रिटायर्ड फौजियों को बताया गया कि अगर वह उनकी कम्पनी की स्कीम में पैसा लगाएंगे तो उन्हें काफ़ी मुनाफा होगा। हर माह 100000 तक का मुनाफा दिलवाने का झांसा दिया गया। रिटायर्ड फौजी इन लोगों के झांसे में आ गए।

- Install Android App -

फौजियो ने लगाए 1 से 10 लाख तक

किसी ने 1 लाख किसी ने  5 लाख तो फ्री नेट 10,00000 रुपए तक की रकम लगा दी।  3 माह तक तो इन्हें ब्याज मिला, लेकिन इसके बाद कंपनी ने कोई पैसा नहीं दिया। जब लोगों ने संपर्क किया तो उनसे कहा गया कि व्यापार में घाटा हो गया है। तब रिटायर्ड फौजियों को अपने साथ ठगी का पता लगा, फ्रेंड लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कहना है कि इस मामले में 2 टीमें बनाई जा रही है एक टीम राजस्थान जाएगी और एक टीम गुजरात जाएगी।