ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

रिश्ते शर्मसार : पिता ने 3 लोगों के साथ मिलकर बेटी से कई बार किया गैंगरेप, प्रेगनेंट हुई तो कराया गर्भपात

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने दो साथियों के साथ अपनी सौतेली बेटी के साथ गैंगरेप किया। पिता ने किशोरी को डरा-धमकाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। जब किशोरी प्रेगनेंट हुई तो गर्भपात करा दिया गया। वहीं पीड़िता ने अपने पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

- Install Android App -

पूरा मामला यूपी के संभल का है। नखासा थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला ने कुछ साल पहले पीपली रहमापुर के रहने वाले एक शख्स से निकाह कर ली। महिला की पहले से एक सोलह साल की बेटी भी है। जब छह महीने पहले महिला रिश्तेदारी में गई हुई थी उसी दौरान बेटी के सौतेले पिता, रिश्ते के मामा और एक अन्य युवक ने किशोरी का गैंगरेप किया। उसके बाद सौतेले पिता ने किशोरी को डराया-धमकाया।

इसके बाद भी उसने कई बार बेटी के साथ संबंध बनाए। जब किशोरी चार महीने की गर्भवती हुई तो इसकी जानकारी उसकी मां को हुई। जिसके बाद पीड़िता ने सौतेले बाप की सारी बात मां से बताई। इसके बाद मामले की सुनवाई पंचायत में की गई। जिसके बाद किशोरी का गर्भपात करा दिया गया। पति की हरकतों से नाराज होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सौतेले पिता, रिश्ते के मामा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहे हैं।