ब्रेकिंग
हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर...

रिसेप्शन में पत्नी दीपिका का पल्लू सही करते दिखें रणवीर, रोमांटिक जोड़ी से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कल बेंगलुरु में अपनी शादी की पहली रिसेप्शन रखी थी। ये पार्टी उन्होंने बेंगलुरु के आलीशान होटल ‘द लीला पैलेस’ में रखी। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई, जिसमें दीपवीर का लुक देखचे ही बन रहा है। इस समय दोनों ही इतने खूबसूरत लग रहे थे कि उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था। पार्टी के दौरान जहां रणवीर ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी, वहीं दीपिका ने गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा

इस वीडियो में रणवीर दीपिका का पल्लू सही करते दिखाई दे रहे हैं। शादी के बाद रणवीर द्वारा दीपिका का इस तरह से ख्याल रखना फैंस को काफी पसंद आ रहा है और हर तरफ इसी वीडियो की चर्चा हो रही है। पत्नियां इस वीडियो में अपने पति को टैग करते हुए कह रही हैं पति हो तो ऐसा। यूजर्स इस वीडियो को देख यही कह रहे हैं वाह, ‘कितनी रोमांटिक जोड़ी है।’

- Install Android App -

इतना ही नहीं रणवीर इसे देखने के बाद जब सामने खड़े कैमरापर्सन्स में से किसी ने उन्हें कहा कि आप तो पल्लू भी संभालने लगे। जिसपर रणवीर सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि ‘अरे तो हमारी शादी भी हो चुकी है अब कौन करेगा…’ इस बात पर यूजर्स रणवीर की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। कोई उन्हें ‘ओपोजिट अट्रैक्ट’ कहकर प्यार जता रहा है तो कई उन्हें बेस्ट कपल बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- माशाल्लाह दीपिका तुम बहुत लकी हो कि तुम्हे ऐसा पति मिला है। वहीं एक यूजर ने रणवीर के कपड़े पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई तू जैगुआर लग रहा है।

बता दें दीपिका-रणवीर ने स्टेज पर कई रोमांटिक पोज भी दिए। इनके वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। 28 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में ही एक और रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स और दूसरे फील्ड के लोग भी शिरकत करेंगे। ये रिसेप्शन होटल ग्रैंड हयात में ऑर्गेनाइज किया जाएगा।