रांची| रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ यानि रेलवे सुरक्षा बल ने गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा लेकर उतरे थे। इन्हें रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के बाद मुख्य द्वार पर पकड़ा गया। पकड़े गए युवक सरवन कुमार सिंह और कुंदन कुमार पासवान हैं। दोनों युवक बिहार के पूर्णिया के रहने वाले हैं। यह लोग प्लास्टिक के बैग में गांजा लेकर जा रहे थे। आरपीएफ ने दोनों युवकों को जीआरपी के हवाले कर दिया।जीआरपी ने गांजा जब्त कर दोनों को जेल भेज दिया है। जीआरपी ने इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों को गिरफ्तार करने वालों में एसआइ रविशंकर के अलावा हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव, विनय कुमार, अशोक कुमार, धीरज कुमार, कांस्टेबल सलीम सिद्दीकी और हेमंत शामिल हैं। गौरतलब है कि रांची रेलवे स्टेशन से गांजे की तस्करी जोर पकड़ रही है। इस स्टेशन पर बिहार से गांजा लाया जाता है।
ब्रेकिंग