jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल... हरदा में निर्माण कार्य के दौरान चाली से गिरकर मिस्त्री की मौत, भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जय ओंकार भिलाला समाज संगठन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, मदनलाल ठेकेदार बने अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व... टिमरनी पुलिस की कार्रवाई: भेड़-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन और नकदी ज... विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केन्द्रों पर आयोजित विशेष कैम्पों का एडीएम ने किया निरीक्षण हंडिया : खेतों से नर्मदा तट तक… उन्नतशील किसान दिनेश लेगा ने धर्मपत्नी और बुआ जी संग चुनी भक्ति की र... सोने के दाम गिरने पर बोले PM मोदी - लोगों ने मेरी बात मानी, पैसे बच गए हरदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल खोजा

रेल हादसा: 70 लोगों को मौत के घाट उतारने वाली ट्रेन के ड्राइवर ने दी सफाई

नई दिल्ली: पंजाब में खुशियों के त्यौहार विजयदशमी पर शुक्रवार देर सायं उस समय मातम पसर गया जब यहां हुये एक हृदय विरादक हादसे में रेलगाड़ी की चपेट में आने से लगभग 70 लोगों की मौत हो गई तथा लगभग 70 अन्य घायल हो गए। हादसा जोड़ा फाटक के निकट हुआ जब रेललाईन के निकट विजयदशमी पर्व पर रावण का पुतला जलाया जा रहा था। वहीं मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक इस घटना के बाद अब रेल ड्राइवर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। ड्राइवर ने कहा कि रावण जलने की वजह से आसपास काफी धुआं था, घटनास्थल पर रोशनी की भी व्यवस्था नहीं थी, इसलिए उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। रेल अधिकारी का भी कहना है कि ट्रेन भी घुमावदार मोड़ पर थी जिसकी वजह से ड्राइवर कुछ भी देखने में असमर्थ था। हांलाकि अभी तक रेल ड्राइवर की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

- Install Android App -

घटनास्थल पर मंजर यह था कि मात्र पांच सैकंड से भी कम समय में वहां अनेक लोग रेलगाड़ी के नीचे कट गये और अनेक घायल हो गये। पटरी और इसके आसपास लाशों का अम्बार लग गया। जमीन खून से सन गई। किसी का सिर तो किसी का धड़, बाजु और टांगें इस उधर बिखरे हुये थे। इस हादसे का ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शिकार बने। कम से कम 50 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा कईयों ने अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ा। करीब 70 लोगों का यहां सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों में ईलाज चल रहा है। इनमें से अनेक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार कम से कम 40 लोगों की हालत बेहद गंभीर है। इनमें से अनेक अंगहीन हो गए हैं। प्रशासन ने अभी तक मृतकों की संख्या की कोई पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल पर पड़े चीथड़ों से मृतकों की सही संख्या का सही आंकलन करना मुश्किल हो रहा है। घटनास्थल पर घायलों और परिजनों की चीत्कार सुन कर वहां यह वीभत्स ²श्य देखने वाले हर किसी का दिल दहल गया। मृतकों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के बताये जाते हैं। बताया जाता है कि विजयदशमी पर्व पर वहां लोगों को रेल पटरी से हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन और रेलवे की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। यह भी बताया जाता है कि इस समारोह के लिये कोई अनुमति नहीं ली गई थी जिसकी फिलहाल जांच चल रही है।