jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

लकड़बग्घे ने तीन को किया घायल, पांच मवेशियाें पर भी किया हमला, ग्रामीणों ने किया शिकार

मकड़ाई समाचार मुरैना। पोरसा थाना क्षेत्र के किर्राइच गांव में आधी रात को लकड़बग्घा घुस गया। बस्ती में घुसे लगड़बग्घे के सामने जो आया, उस पर हमला कर दिया। तीन ग्रामीण व पांच मवेशी को घायल कर चुके लकड़बग्घे की खबर ने पूरे गांव में चीख-पुकार मचा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को घेरकर मार गिराया। सूचना मिलने पर कलेक्टर और फिर क्षेत्रीय विधायक गांव में हालात देखने पहुंचे। लकड़बग्घे के हमले से घायल लाेगाें का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Install Android App -

किर्राइच गांव में रात 3 बजे लकड़बग्घा घुस आया। क्वारी नदी के बीहड़ों से बस्ती में आए लकड़बग्घा के सामने मवेशी और इंसान जो भी आया उस पर हमला कर दिया। 50 वर्षीय करन सिंह पुत्र वेदराम सिंह तोमर घर के बाहर खटिया पर सोया हुआ था और इसी दौरान लगड़बग्घे ने उस पर हमला कर दिया। करन सिंह को खटिया से खींचकर जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान करन ने खूब संघर्ष किया और लगड़बग्घे को खदेड़ दिया, लेकिन उसके दोनों हाथों को लगड़बग्घे ने जख्मी कर दिया। इसके बाद लगड़बग्घे ने 47 वर्षीय अजमेर सिंह को घायल किया। इसी दौरान मवेशियों काे चारा डालने जा रही दिलीप सिंह तोमर की पत्नी को भी जंगली जानवर ने घायल कर दिया। महिला को घायल करने के बाद लकड़बग्घा ने दिलीप सिंह के मवेशियों पर हमला किया, जिसमें एक भैंस का बच्चे को घायल किया, फिर पास में ही मुलय सिंह तोमर के मकान में खूंटे से बंधी हुई तीन भैंस व एक गाय को घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने लकडबग्घे को घेरा। पहले उस पर लाठियां व भाले से हमला किया, लेकिन लगड़बग्घा खूंखार होता गया। इसके बाद एक ग्रामीण ने अपनी रायफल से उसे गोली मारी, तब लगड़बग्घा ढेर होकर गिरा।

गांव में मची अफरा तफरी, पहुंचे अफसर और नेताः गांव में लकड़बग्घा घुसने की सूचना और ग्रामीण व मवेशियों पर हमले की सूचना ने प्रशासनिक तंत्र में भी हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलने पर अल सुबह ही कलेक्टर बी कार्तिकेयन व दिमनी थाने का पुलिस स्टाफ गांव में पहुंच गया। इसके कुछ देर बाद ही क्षेत्रीय विधायक रविन्द्र सिंह ताेमर भी किर्राइच गांव में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिले। ग्रामीणों ने विधायक को बताया, कि लकड़बग्घा पागल जानवर की तरह हरकतें कर रहा था। घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों तक को उसने गिरा दिया। घरों के बाहर रखे कूलर, पंखे, कुर्सी टेबल आदि तक पर हमला करके तोड़ दिया।