jhankar
ब्रेकिंग
आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क...

लखपति दीदी योजना 2024: केंद्र सरकार ने बजट बढ़ाकर किया 03 करोड़, अब महिलाओं को मिलेंगे इतने पैसे

भारत सरकार द्वारा देशभर की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है| विभिन्न राज्य सरकारी भी अपने राज्य की महिलाओं को लाभान्वित करने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं लेकर आती रहती है| आज हम आपको भारत सरकार द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं| योजना के अंतर्गत किस तरह देश की महिलाएं आवेदन फार्म जमा कर लाभ प्राप्त कर सकती हैं| सारी जानकारी आज के आर्टिकल में प्रदान की जाएगी|

क्या है लखपति दीदी योजना –

लखपति दीदी योजना भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू किया गया एक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है| इस योजना के जरिए भारत सरकार देशभर की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर अपने लिए जरूर की आमदनी कमाने योग्य बनाने का कार्य कर रही है| योजना के जरिए प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपने लिए नए रोजगार की स्थापना कर सकती है| जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है| लखपति दीदी योजना के जरिए भारत सरकार महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने जैसे कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान करेगी| इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं को लाभ प्रदान करेगी एवं इन महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा| यह प्रशिक्षण पूर्णता: नि:शुल्क होगा|

लखपति दीदी योजना के लाभ –

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं को दिए जाने वाले विभिन्न लाभ इस प्रकार हैं|
1. केंद्र सरकार इस योजना के जरिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करेगी|
2. योजना के जरिए महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा|
3. सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने जैसे कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा|
4. महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने लिए नए रोजगार की स्थापना कर सकती है|
5. सरकार का लक्ष्य योजना के जरिए महिलाओं को प्रशिक्षित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है|
6. योजना के जरिए महिलाओं को नए व्यवसाय की स्थापना हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा|
7. यह लोन महिलाओं को सरकार द्वारा बहुत ही कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा|

लखपति दीदी योजना के लिए जरूरी पात्रता –

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को लाभ प्रदान करने एवं प्रशिक्षण देने हेतु विभिन्न पत्रताओं का निर्धारण किया गया है|
1. योजना का लाभ केवल भारत देश की मूल निवासी महिला प्राप्त कर सकती है|
2. योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं आवेदन फार्म जमा कर सकती हैं|
3. आवेदक महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों होना चाहिए|
4. महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए|
5. योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए|

- Install Android App -

लखपति दीदी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज –

योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा करने हेतु लगने वाले सभी जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं|
1. आधार कार्ड
2. वोटर कार्ड
3. पैन कार्ड
4. बैंक पासबुक
5. मूलनिवासी प्रमाण पत्र
6. स्वयं सहायता समूह का प्रमाण पत्र
7. पासपोर्ट साइज फोटो
8. मोबाइल नंबर

लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया –

भारत सरकार द्वारा देशभर की महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना की घोषणा की गई है| फिलहाल इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है| जैसे ही भारत सरकार द्वारा योजना में आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे, आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान कर दी जाएगी|

________________________________

यह भी पढ़े –