jhankar
ब्रेकिंग
अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...?

लायंस क्लब हरदा अंबर द्वारा डॉ. राजकुमार किरार का किया भव्य स्वागत

मकड़ाई समाचार हरदा। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल संस्था द्वारा संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र हरदा के डॉक्टर राजकुमार किरार का लायंस क्लब हरदा अंबर के समस्त वरिष्ठ समाजसेवीयों द्वारा डॉक्टर राजकुमार किरार एवं आशीष गौर का साल, श्रीफल माला पहनाकर एवं सेवा सम्मान प्रशस्ती पत्र देकर भव्य स्वागत कर विदाई दी गई। अब 25 अगस्त को डॉ. राजकुमार किरार प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र हरदा से अब दूसरी जगह अपनी सेवा देंगे।

- Install Android App -

लायंस क्लब हरदा अंबर के अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने डॉ राजकुमार किरार एवं आशीष गौर को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर राजकुमार किरार द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कई हजारों लोगों के सेवा सदन संस्था द्वारा निशुल्क ऑपरेशन करा कर जिले में एक अलग पहचान बनाई है। प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र हरदा में विगत 6 – 7 वर्षों से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैंl इस अवसर डॉक्टर किरार को सभी लोगों ने अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दी वही क्लब के वरिष्ठ समाजसेवी रमेश भद्रावले द्वारा विदाई की छणीका सुना कर सबका मन मोहित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन अजय मंडलेकर द्वारा किया गया। विदाई समारोह में क्लब के सचिव संतोष पटेल, एस.एस सलूजा, गुरमीत सलूजा, गोविंद पालीवाल,रवि रमाणी, शैलेंद्र जलखरे, वीरेंद्र नंदवाना, अनिल सोलंकी, हितेश बोहरा, इकलाक भाई, नरेंद्र सलूजा, हरजिंदर टुटेजा, असपाक भाई, देवी सिंह गुर्जर प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र हरदा के डॉ. राजकुमार किरार, आदित्य गौर,आशीष गौर,पायल राजपूत आदि मौजूद रहे।