jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

लेडी डॉक्टर की खूबसूरती देख पागल हुआ मरीज, हर दूसरे दिन दिल की दवा लेने पहुंच जाता था युवक, फिर एक दिन…

जिसके बाद उसको हैलट के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली

कानपुर। एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक युवक लेडी डॉक्टर की खूबसूरती देख पागल हो गया था। वह हर दूसरे दिन पर्ची बनवाकर अस्पताल पहुंच जाता था। यह सिलसिला लगभग 15 दिनों तक चलता रहा, जब लेडी डॉक्टर को शक हुआ तो इसकी शिकायत सीनियर डॉक्टर से की।

- Install Android App -

मामला कानपुर जिले के हैलट अस्पताल का है, जहां इलाज कराने आया युवक मरीज को जूनियर डॉक्टर से ही प्यार हो गया। डॉक्टर को देखने के लिए युवक हर दूसरे दिन बीमार पड़ जाता। जूनियर डॉक्टर जहां भी ड्यूटी करती, उसको देखने के लिए आशिक मिजाज मरीज वहां पहुंच जाता। 15 दिन तक जब यह सिलसिला यूं ही चलता रहा तो डॉक्टर को भी शक हो गया। उसने इसकी शिकायत सीनियर डॉक्टर से की। जिसके बाद उसको हैलट के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया।

पकड़े जाने के बाद युवक ने सफाई दी कि हम तो दवा लेने गए थे अब दोबारा नहीं जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, कानपुर के जाजमऊ का रहने वाला तौहीद पंद्रह दिन पहले बीमार पड़ा था तो वह हैलट की ओपीडी में पर्चा बनवा कर इलाज के लिए पहुंचा। उस दौरान ओपीडी में मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर मरीजों को देख रही थी। जूनियर डॉक्टर ने इसका भी ट्रीटमेंट किया। इलाज करने के बाद जूनियर डॉक्टर ने उसके लिए दवा लिख दी। इस दवा से तौहीद तो ठीक हो गया, लेकिन जूनियर डॉक्टर से इश्क हो गया। फिर हर दूसरे दूसरे दिन वह इलाज के बहाने अस्पताल आने लगा।