ब्रेकिंग
राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न! 

लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की अहम बैठक आज, कई मंत्रियों की लगेगी क्लास

लखनऊः 2019 लोकसभा चुनाव में जीत निश्चित करने के लिए सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी हैं। राजनीतिक दल बैठक कर चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं बीजेपी भी पीछे नहीं है। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी सोमवार को अहम बैठक करने जा रही है। इस बैठक में कई मंत्रियों की क्लास लगेगी, साथ ही चुनाव को लेकर जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। हालांकि, इस बैठक से मीडिया को दूर रखा गया है, लेकिन इतना तय है कि आज की बैठक 2019 के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।

- Install Android App -

सूत्रों के मुताबिक सोमवार शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय में योगी सरकार के सभी मंत्री बुलाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन मंत्री सुनील बंसल और वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी मुद्दों पर बातचीत होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। हरेक कैबिनेट मंत्री को 2 और राज्यमंत्री को 1 लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सभी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्र में लगातार रहना होगा और संगठन का काम देखना होगा। बता दें कि, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर मंत्रियों को नई जिम्मेदारी दी जा रही है।

ज्ञात हो कि, बीते दिनों आरएसएस, संगठन और राज्य सरकार की समन्वय बैठक हुई, जिसमें आरएसएस ने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए मंत्रियों का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया था। जिसे देखते हुए अमित शाह ने संगठन को जिम्मेदारी देते हुए मंत्रियों की जवाबदेही तय करने की सख्त हिदायत दी।