उमरिया: प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। जिसके चलते टिकट के लिए मारा-मारी भी शुरू हो चुकी है। इस बार कुछ सीटों पर चुनाव रोचक हो सकता है। जिसमें उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट प्रमुख है, क्योंकि इस सीट पर पिता व पुत्र दोनों ही भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं। इस विधानसभा सीट से पिता व पुत्र दोनों ही लगातार चार बार विधायक चुने जा चुके हैं
भाजपा का गढ़ बनी जिले की बांधवगढ़ विधानसभा सीट से टिकट के लिए पिता ज्ञान सिंह और पुत्र शिवनारायण सिंह के बीच शीतयुद्ध देखने को मिल रहा है, पिता वर्तमान में शहडोल से सांसद हैं, और पुत्र बांधवगढ़ से विधायक। बांधवगढ़ सीट से ज्ञान सिंह लगातार दो बार और परिसीमन से पहले चार बार विधायक रह चुके हैं। उनके पुत्र शिवनारायण पहली बार पिता ज्ञान सिंह के शहडोल सांसद बनने से खाली हुई सीट पर हुआ उपचुनाव जीतकर विधायक बने थे। पिता व पुत्र की यह आपसी लड़ाई पार्टी के लिए मुसीबत बन सकती है, संभव है कि इसका असर विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।
बीजेपी जिला अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा है, कि टिकट देना पार्टी हाईकमान का काम है। उन्होंने कहा है कि, दोनों में से किसी को भी टिकट मिले, जीत बीजेपी की ही होगी। टिकट तय होने के बाद पिता-पुत्र की आपसी नाराजगी पार्टी के लिए चिंता का सबब बन सकती है, जिसे अब पार्टी भी स्वीकार कर रही है।
ब्रेकिंग
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ...
हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल...
हरदा में निर्माण कार्य के दौरान चाली से गिरकर मिस्त्री की मौत, भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
जय ओंकार भिलाला समाज संगठन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, मदनलाल ठेकेदार बने अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व...
टिमरनी पुलिस की कार्रवाई: भेड़-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन और नकदी ज...
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केन्द्रों पर आयोजित विशेष कैम्पों का एडीएम ने किया निरीक्षण
हंडिया : खेतों से नर्मदा तट तक… उन्नतशील किसान दिनेश लेगा ने धर्मपत्नी और बुआ जी संग चुनी भक्ति की र...
सोने के दाम गिरने पर बोले PM मोदी - लोगों ने मेरी बात मानी, पैसे बच गए
हरदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल खोजा
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
