jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

विजन महल होटल के ड्राइवर ने सगी बहनों से किया दुष्‍कर्म, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटी आबरू

मकड़ाई समाचार जबलपुर। बरेला रोड स्थित विजन महल होटल के कर्मचारी ने दो सगी बहनों को हवस का शिकार बनाते हुए उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह दोनों बहनों की आबरू से खेलता रहा। होटल कर्मचारी की प्रताड़ना से तंग होकर सगी बहनों ने बरेला पुलिस थाना में उनके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।

- Install Android App -

सगी बहनों में एक नाबालिग है। आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए बरेला पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। बरेला पुलिस ने बताया कि उमरिया जिला निवासी 25 और 17 वर्ष की दो सगी बहनों जबलपुर में नौकरी और पढ़ाई के सिलसिले में आई थी। बड़ी बहन एक होटल में नौकरी करती है तथा छोटी बहन नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।

इस बीच वर्ष 2017 में गौर सालीवाड़ा बरेला निवासी आकाश चक्रवर्ती से बड़ी बहन की जान पहचान हो गई थी। आकाश मौका पाकर युवती के किराए के घर गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद एक मंदिर में ले जाकर उसकी मांग भर दी और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा इसी बीच युवती की छोटी बहन नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए जबलपुर आई। आकाश चक्रवर्ती ने उसके साथ भी वही घटना दोहरा दी। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसने किशोरी को पिला दिया और उसकी आबरू लूटी। उसने किशोरी का अश्‍लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल की धमकी देकर आए दिन दुष्‍कर्म करता रहा। डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार ने बताया कि आरोपित को जल्‍द पकड़ लिया जाएगा।