ब्रेकिंग
हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर...

विजयादशमी के पावन पर्व पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया करोड़ो के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन

मकड़ाई समाचार हरदा।
विजयादशमी दशहरे के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा हरदा जिला मैं 13 करोड़ 40 लाख 77 हजार रुपये की महत्वकांक्षी निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा नगर की जनता को विकास की नई सौगात भेंट करते हुए 13 करोड़ 40 लाख 77 हजार के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर हरदा जिले के यशस्वी भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा जिला पंचायत अध्यक्ष कोमल पटेल नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन उपाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं हरदा नगर के समस्त वार्ड पार्षद की उपस्थिति में इन विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया।
दशहरे के पावन पर्व पर हरदा नगर की जनता को शुभकामनाएं एवं बधाई के साथ प्रसन्नता भेंट करते हुए धूमधाम से विजयदशमी का पावन पर्व मनाया गया।
नेहरू स्टेडियम दशहरा ग्राउंड पर हरदा नगर की जनता की अधिक से अधिक जनसंख्या में आई भीड़ ने विजयदशमी पर्व का आनंद लेते हुए असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा मनाया गया।
इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य नागरिकों ने कोरोना काल के दौरान अपनी सेवा देने वाले कोरोना योद्धाओं और नगर पालिका के कर्मठ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
सभी ने एकता के इस विजय पर्व को धूमधाम के साथ मनाया।