ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झूठी वाहवाही व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जनता को गुमराह न करे और विकास कार्यों का झ... हरदा: नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। MP Board Result 2025 Date का ऐलान इसी हफ्ते? जानें कब और कैसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट! लड़की बहिन योजना पर बड़ी खबर! क्या अब इन महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ ₹500? जानें पूरा मामला! खुशखबरी! CM मोहन यादव मंडला से 16 अप्रैल को करेंगे लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी! दिल्ली: कोख के सौदागरौं का हुआ पर्दाफाश: पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा जो गरीबों के मासूम बच्चों को अमीर... महिला ने टोल प्लाजा मे घुसकर कर्मचारी को जड़े 7 थप्पड़ - सोशल मिडिया पर वीडियो हुआ वायरल खिरकिया: संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुई विशाल सभा एवं ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

विदेशी पटाखों को मध्यप्रदेश में किया बैन,भगवान के फोटो वाले पटाखों या नाम वाले पर लगाई रोक

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश में अब न तो विदेशी पटाखे बिकेंगे और न ही कोई इनका भंडारण कर सकेगा। पटाखों पर देवी-देवताओं के फोटो लगा दिए जाते हैं या उनके नाम रखे जाते हैं। इन्हें भी रोकना है। इस पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि अवैध पटाखों के भंडारण, वितरण तथा विक्रय एवं उपयोग पर दो साल की सजा का प्रविधान है। बैठक के बाद गृह विभाग ने सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश भी जारी कर दिए। इसमें कहा कि विदेशी पटाखों के भंडारण, परिवहन और विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। केंद्र ने लाइसेंस जारी नहीं किया है। कलेक्टर विदेश में निर्मित पटाखों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं करें।अब चीन सहित अन्य विदेशी पटाखों की बिक्री नहीं होगी। सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। अवैध रूप से विदेशी पटाखे बेचने पर दो साल की सजा हो सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रालय में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विदेशी पटाखों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेशवासियों से अपील भी की कि वे चीन में बनी सामग्री न खरीदें। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लोकल को वोकल बनाने के लिए स्थानीय उत्पाद जैसे, मिट्टी के दीपक खरीदें, इससे स्थानीय कुम्हारों को रोजगार मिलेगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने विदेशी पटाखों, खासतौर पर चीन में बने पटाखों को प्रतिबंधित करने के लिए कहा है। प्रदेश में इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाता है।