ब्रेकिंग
हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे: कलेक्टर श्री जैन ने शिक्षा... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे टिमरनी: आदिवासी सरपंच ने कलेक्टर से लगाई गुहार मुझसे बिच्छापुर के पूर्व सरपंच फर्जी काम कराने का बना... हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर...

विनाश को स्वीकार नहीं करता RBI, पुराने नोटों को इकट्ठा और नष्ट करने में कितना खर्च हुआ

नोटबंदी की घोषणा के 2 वर्ष बाद भी आर.बी.आई. राष्ट्र को यह नहीं बताना चाहता कि उसने 500 और 1000 के नोट इकट्ठे और नष्ट करने पर कितना खर्च किया। आर.बी.आई. का उत्तर दबा और डरा हुआ है। यह उत्तर उस रूप में नहीं है जिस रूप में उसकी मांग की गई थी। आर.बी.आई. और सरकार ने यह कहा कि विशेष नोटों की कानूनी निविदा को रद्द करना नियमित गतिविधियों के काम पर रोक लगाने के लिए था। इसलिए इस काम के लिए कोई अलग खर्च करने वाला अलग विभाग नहीं बनाया गया और खर्चे पर आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। स्पष्ट है कि न तो आर.बी.आई. और न ही सरकार वित्त वर्ष 2017 में अतिरिक्त नोटों की प्रिंटिंग को छोड़कर नोटबंदी की प्रक्रिया की लागत को सार्वजनिक करना चाहते हैं। इस वर्ष दौरान 27.7 बिलियन बैंक नोटों के टुकड़े को जमा करवाए गए थे जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या 12.5 बिलियन थी। आर.बी.आई. की 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि 1000 रुपए के 6847 मिलियन टुकड़े बैंकों में जमा करवाए गए थे। 500 के 20,024 मिलियन टुकड़े जमा करवाए गए थे। आर.बी.आई. की रिपोर्ट के अनुसार 2016-17 दौरान इनकी संख्या क्रमश: 1514 और 3506 मिलियन थी। अब सरकार पर किसी तरह दबाव नहीं डाला जा सकता कि नोटबंदी पर हुए खर्च को बताए। सच्चाई यह है कि मोदी ने अपनी उपलब्धियों के रूप में नोटबंदी का उल्लेख नहीं किया जिससे स्पष्ट है कि यह एक आर्थिक आपदा थी।