उठो जागो और तब तक नही रूको जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाये, स्वामी जी द्वारा कही गयी बात का हमें अनुकरण करना है- श्री त्रिपाठी
मकड़ाई समाचार हरदा। स्वामी विवेकानंद जंयती (राष्ट्रीय युवा दिवस) 12 जनवरी 2021 के अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास जिला-हरदा संजय त्रिपाठी, सहायक संचालक डॉ. राहुल दुबे महिला सशक्त वाहिनी कक्षा में उपस्थित हुये। त्रिपाठी ने उपस्थित सभी छात्राओं को पुलिस की तैयारी करने हेतु मेहनत व लग्न से अध्यन व फिजिकल कक्षाओ में रविवार को उपस्थित रहने हेतु कहा। उन्होंने कहा कि फिजिकल क्लास में आप लोग अपनी उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करेंख् क्योंकि सभी अधिकारी अपना महत्वपूर्ण समय आपको दे रहे है। त्रिपाठी द्वारा कहा गया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, जिसका इस्तेमाल समाज को बदलने में किया जा सकता है। त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि उठो जागो और तब तक नही रूको जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाये, स्वामी जी द्वारा कही गयी बात का हमें अनुकरण करना है। सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास डॉ. राहुल दुबे द्वारा बताया गया कि परीक्षा में निर्धारित समय में प्रश्न-पत्र कैसे हल करना है। डॉ. राहुल दुबे द्वारा छात्राओं को भविष्य के लिये जागरूक किया गया।
उल्लेखनीय बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत नवाचार महिला सशक्त वाहिनी प्रशिक्षण जिला-हरदा में जिला स्तर पर दिनांक 01 जनवरी 2021 से प्रारंभ किया गया है। जिसमें पी.एस.सी से चयनित जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा रूचि लेकर छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, इनमें डी.एस.पी. निधि सक्सेना, जनपद पंचायत हरदा सी.ई.ओ. नीलम रैकवार, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास डॉ. राहुल दुबे तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों में आर.एल. रावत, आशीष विश्वकर्मा, संदीप चढ़ार एवं संचालक, मॉं सरस्वती एकेडमी हरदा दीपेश जाट, प्लाटूंन कंमाडर होमगार्ड विभाग सुश्री रक्षा राजपूत, शैलेन्द्र सिंह परमार होमगार्ड विभाग, क्षमा तिवारी एवं कीर्ति अहिरवार आरक्षक पुलिस विभाग, दिपक जाट (भीम) बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्टस फेडरेशन द्वारा फिजिकल कक्षाओं का मार्गदर्शन किया जा रहा है।
संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल (म.प्र.) द्वारा आयोजित विभागीय वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जिला-हरदा में संचालित महिला सशक्त वाहिनी प्रशिक्षण की प्रशंसा व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जिले भी इसका अनुकरण करें।

