jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

विवाह कार्यक्रम से घर लौट रही नाबालिक को 5 बदमाशो ने रोककर किया गैंगरेप

मकड़ाई समाचार गुमला | जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी गांव में 5 लोगों के द्वारा नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. केस दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में दो नाबालिग बताए जा रहे हैं.

- Install Android App -

गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि नाबालिग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी. शादी के बाद अपनी सहेली व दोस्तों के साथ वापस लौट रहे थी. लौटने के दौरान बीच रास्ते में 5 युवक पहुंचे और उसके सहेली व दोस्त को वहां से डरा धमका कर भगा दिया. सुनसान जगह पर ले जाकर पांचों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात में 19 वर्षीय नवीन उराव, 19 वर्षीय बिंदेश्वर उरांव, 20 वर्षीय लक्ष्मी उरांव सहित 2 नाबालिग शामिल थे|

इधर लड़की की सहेली गांव जाकर लोगों को पूरे मामले से अवगत कराया| जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पीड़ित जमीन पर बेसुध पड़ी थी और सभी आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे|उसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई| मामला दर्ज होने के 2 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया| दोनों नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया. जबकि शेष को जेल भेज दिया गया|