ब्रेकिंग
Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!  कलेक्टर श्री जैन ने हंडिया बैराज डेम के निर्माण कार्य सहित , सीएम राइज स्कूल व हंडिया तहसील क्षेत्र ... हरदा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल 7 जून को हरदा जिले का दौरा करेंगे

व्यापारी के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत, युवक ने आत्महत्या क्यों और किन कारणों से की यह रहस्य

गोली लगने के बाद युवक को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार इंदौर/खरगोन। शहर के बस स्टैंड पर बीती रात एक युवक ने खुद को गोली मार ली। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। गोली मारने वाले युवक का नाम हितेश पिता तुलसीराम गंगवानी 28 साल निवासी गांवशिन्दे कॉलोनी है। जिसकी छटी माता मंदिर के पास टॉफी-बिस्किट की दुकान है। गोली लगने के बाद युवक को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

जानकारी के अनुसार युवक दोपहर को घर से निकल गया था, जिसके बाद घर नहीं लौटा। वहीं रात को यह घटना हो गई। इधर युवक के गोली मारने की सूचना पर एसपी धर्मवीर सिंह सहित आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर कट्टा पड़ा मिला। घटना की सूचना सबसे पहले आरक्षक हरिओम जाट को मिली थी।
युवक ने आत्महत्या क्यों और किन कारणों से की, यह अभी ज्ञात नहीं है। घटना के बाद मृतक की पत्नी सहित अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंचे और रोने बिलखने लगे। वही एएसपी, एसडीओपी और टीआई भी अस्पताल पहुंचे थे। युवक के इस कदम से परिजन सहित व्यापार जगत सदमे में है। युवक ने यह घातक कदम क्यों उठाया यह लोगों की समझ से परे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।