jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

शंख बजाने पर राजपूताना रेजीमेंट के जवान गिनीज बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज

मकड़ाई समाचार बिहार| जिला बेगूसराय  सर्वत्र विजय के मूल मंत्र पर चलने वाला भारतीय सेना का राजपूताना रेजीमेंट न  केवल दुश्मनों के दांत खट्टे करता रहा है। बल्कि समय-समय पर विश्व रिकॉर्ड भी कायम करता है। एक बार फिर राजपूताना रेजीमेंट के बेगूसराय निवासी जवान शंभू कुमार ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

- Install Android App -

शंभू कुमार का नाम लिम्का बुक में शंख बजाने का रिकॉर्ड कायम करने के लिए दर्ज किया गया है। एक जुलाई 2020 को नई दिल्ली आई टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए शंभू को एक सांस और एक आवाज में 70 सेकेंड तक शंख बजाने को कहा था। इन्होंने टीम के सामने लगातार 80 सेकेंड तक एक आवाज में शंख बजाकर गिनीज बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया था। इसके बाद शनिवार को रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने गिनीज रिकॉर्ड का सार्टिफिकेट देकर शंभू को सम्मानित किया। लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी मिलने पर बछवाड़ा ही नहीं पूरे बेगूसराय में खुशी की लहर फैल गई है।