ब्रेकिंग
गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान...

शराबी पति की हैवानियत, पत्नी ने फोन से बात की तो काट दिया उसका एक हाथ और एक पैर

मकड़ाई समाचार भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में मंगलवार रात एक व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए फरसे से अपनी पत्नी का बायां हाथ और बायां पैर काट दिया। घटना की वजह आरोपित पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर संदेह करना बताई गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल पत्‍नी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार सुबह कलेक्‍टर अविनाश लवानिया ने भी अस्‍पताल पहुंचकर पीडि़ता से मुलाकात की और उसका हालचाल जाना। कलेक्‍टर ने उसे हरसंभव मदद का आश्‍वासन भी दिया।

- Install Android App -

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक कपिला नगर निवासी प्रीतम सिंह सिसोदिया निजी काम करता है। उसकी पत्नी संगीता (28) इंदौर में किसी कंपनी में काम करती है। दोनों का एक बच्चा भी है। महिला छुट्टी के दिन अपने घर भोपाल आ जाती थी। महिला घर आने के बाद फोन पर बात करती थी। इस बात को लेकर पति उसके चरित्र पर संदेह करने लगा था। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे प्रीतम सिंह नशे की हालत में घर पहुंचा। पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर प्रीतम सिंह ने घर में रखे फरसे से पत्नी पर हमला कर दिया। उसने फरसे से प्रहार करते हुए बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काटकर अलग कर दिया।

पत्‍नी की चीख सुनकर जब पड़ोसी वहां पहुंचे तो वह फरसा लहराते हुए लोगों को आतंकित करने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रीतम ने गर्दन काटने की धमकी देना शुरू कर दिया। सिपाही राहुल सिकरवार और शैलेंद्र ने उसे बातों में उलझाते हुए फरसा छीन लिया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के कटे हुए अंग पॉलिथिन में रखकर महिला के साथ अस्पताल पहुंचा दिए, जहां डॉक्‍टरों ने उसका ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मासूम बच्चे को उसके ताऊ को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी है। पुलिस ने आरोपित का घर सील कर दिया है। घटना की सूचना महिला के मायके वालों को दे दी गई है।