jhankar
ब्रेकिंग
जबलपुर समेत 14 जिलों में 14 लाख घरों तक पहुंचेगी पीएनजी, पाइप लाइन बिछाई गई शादी सीजन में ग्वालियर में विंटेज कारों का किराया बढ़ा, 11 हजार से 35 हजार तक पहुंचा राज्यसभा चुनाव में 4 सीटों पर हो सकता है चुनाव, 4 मई को होगी सियासी ताकतों की परीक्षा रिश्तों से बड़ा फर्ज: आदिवासियों की लड़ाई में डटे बेटे ने पिता-भाई को लौटाया चूहामार दवा हादसा: आंगनवाड़ी में एक चूक ने बच्चों की सेहत को खतरे में डाल दिया श्रेय की राजनीति न करे कमल पटेल, सेवा की राजनीति करे:- विधायक डॉ. दोगने इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध

शराबी पति ने टीचर पत्नी की चाकू से काट दी गर्दन, शरीर पर किए कई वार, वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लांजी भेजा गया

मकड़ाई समाचार बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शराबी पति ने अपनी ही शिक्षिका पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के शरीर में 5 से 6 वार किए। गर्दन भी काट दी। हत्या के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बरामद को कब्जे में लेकर आरोपी पति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मामला लांजी बहेला थाना क्षेत्र के ग्राम अमेड़ा का है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार ग्राम अमेडा निवासी पत्नी सरला बावनकर के साथ उसके शराबी पति दुर्गा प्रसाद बावनकर से पिछले कुछ वर्षों से घरेलू विवाद चल रहा था। जिस वजह से वह उससे अलग रह रही थी। पति दुर्गा प्रसाद ने पुराने विवाद को लेकर शराब के नशे में 9 फरवरी की देर शाम पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जिससे पूरे ग्राम में हलचल पैदा हो गई।

बताया जा रहा है कि निर्दयी पति ने क्रूरता की हदें पार करते हुए पत्नी के शरीर में 5 से 6 वार किए। गर्दन भी काट दी। जिससे महिला की मोके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्राम के लोगों का हत्यारे पति के खिलाफ काफी आक्रोश भी देखा गया। एसडीओपी दुर्गेश आर्मो ने सूझबूझ से आरोपी पति दुर्गा प्रसाद बावनकर को गिरफ्तार कर बहेला थाने ले गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लांजी भेजा गया। फिलहाल इस सनसनीखेज मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।