ब्रेकिंग
मप्र के 8 जिलों मे अतिभारी शेष मे मध्यम बारिश होगी !  Big news harda: तिलक भवन का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाही हुई शुरू, नपा के चले हथौड़े देखे वीडियो... भारत के दुश्मनों को कहीं सुरक्षित पनाह नहीं : प्रधानमंत्री मोदी संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर 16-16 घंटे होगी बहस मन की बात : सीएम ने संवाद को दिव्य ऊर्जा और नवसंकल्प से भरने वाला बताया डिस्काउंट वाला बोर्ड लगाने पर रद्द होंगे दवा दुकानों के रजिस्ट्रेशन बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 की मौत: 29 श्रद्धालु घायल सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई ने मनाया हरियाली उत्सव, नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 28 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे सुंदर-जडेजा की ऐतिहासिक पारी ने इंग्लैंड को किया बेदम, ड्रॉ हुआ मैनचेस्टर टेस्ट

शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने मां को लगाई आग, मौत

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गईं

मकड़ाई समाचार सागर। जिले के गढ़ाकोटा कस्‍बे में बजरंग वार्ड में आग से झुलसी महिला के मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद उसके बेटे पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में मां व बेटे में विवाद हुआ था। बेटा शराब पीने का आदी था। इसी बात पर मां ने जब बेटे को डांटा तो उसने विवाद के बाद मां को आग लगा दी। मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गईं।

- Install Android App -

गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि 40 वर्षीय प्रार्थना पति अजय तिवारी को शुक्रवार दोपहर लोगों ने छत पर आग से झुलसते हुए देखा। प्रार्थना छत पर स्वयं को बचाने के लिए दौड़ रही थी। आसपास के लोगों ने उसे जैसे-तैसे बचाया, इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामले की जांच की तो आग लगाने वाला उसका इकलौता बेटा आदित्य निकला। एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा के मुताबिक प्रार्थना को उसके बेटे आदित्य तिवारी ने केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। दोपहर में दोनों के बीच विवाद हुआ था। आदित्य प्रार्थना का इकलौता बेटा है। उसकी एक बहन भी है, लेकिन उसकी शादी हो गई। घटना के समय मां-बेटे घर पर थे। आदित्य शराब पीता है। शराब के लिए रुपय मांगने को लेकर उसका मां से आए दिन विवाद होता था। उस दिन भी यही हुआ। शराब के रुपये न देने पर उसका मां से विवाद हुआ। इसके बाद उसने आग लगा दी। एएसपी के मुताबिक आरोपित बेटे आदित्य के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। महिला की इलाज के दौरान मौत होने के बाद आरोपित बेटे के खिलाफ हत्या की धारा 302 बढ़ाई जाएगी। आरोपित फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।