ब्रेकिंग
हरदा जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ सम्पन्न!  मूंग पंजीयन: आसमान से गिरे खजूर में अटके  गिरदावरी नहीं होने से अटका मूंग पंजीयन!  गुर्जर समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन,भगवान देव नारायण और माता फ्ना धाय के नाम पर चौराहों का नामकरण ... भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ... मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन में हरदा जिले के गौसेवकों को किया सम्मानित, हरदा... Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि रहटगांव: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा , 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त बड़ी खबर :  ट्रेलर और बोलेरो की भीषण टक्कर हादसे मे 9 लोगों की मौत Big breaking news मोरगढ़ी: बाइक से गिरे तीन युवक एक की मौत दो गंभीर घायल

शादीशुदा युवक ने की दूसरी शादी, डेढ़ साल तक बंधक बनाकर किया दुष्‍कर्म, बेटा होने पर स्टेशन पर छोड़ा

मकड़ाई समाचार उज्जैन/कायथा। कायथा थाना क्षेत्र के ग्राम काठबडौदा में रहने वाले एक शादीशुदा व्यक्ति ने नागपुर की रहने वाली युवती से होते हुए दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसे डेढ़ साल तक घर में बंधक बनाकर रखा। युवती को बेटा पैदा होते ही उसे छह नवंबर को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। आटो वाले उसे लेकर देवासगेट थाने पहुंचे थे। इस पर पुलिस ने उसे वन स्टाप सेंटर को सौंप दिया था। वहां युवती ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने शादी करने वाले पूर्व उप सरपंच, उसकी पत्नी सहित पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।

पुलिस ने बताया कि छह नवंबर को रेलवे स्टेशन पर एक महिला घूमते हुए आटो वालों को मिली थी। इस पर वह उसे लेकर देवासगेट थाने पहुंचे थे। यहां कुछ जानकारी नहीं देने पर युवती को पुलिस ने वन स्टाप सेंटर को सौंप दिया था। सेंटर पर महिला ने संचालिका को पूछताछ में बताया कि वह नागपुर की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पड़ोसन चंदा आंटी उसे लेकर उज्जैन आई थी।

- Install Android App -

यहां उसने कायथा थाना क्षेत्र के ग्राम काठाबडौदा के निवासी राजपालसिंह से शादी करवा दी थी। शादी के बाद उसे पता चला था कि राजपाल की पहली पत्नी भी है। इससे उसके दो बच्चे होने के बाद उनकी मौत हो गई थी। राजपाल व उसकी पत्नी ने उसे घर में बंधक बनाकर रखा था। राजपाल ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। कुछ दिन पूर्व उसे बेटा पैदा हुआ था। जिसे राजपाल व उसकी पत्नी ने रख लिया और उसे 6 नवंबर को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया।

इन पर प्रकरण दर्ज

पुलिस ने राजपालसिंह, उसकी पत्नी, जीजा वीरेंद्रसिंह, भांजा कृष्णपालसिंह व मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाली चंदा आंटी के खिलाफ धारा 344, 376 ए, 365, 377, 323, 506 तथा 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। वहीं दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन की तलाश की जा रही है।