ब्रेकिंग
बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य

शादी के दो दिन बाद पति ने पत्नी का किया कत्ल, फिर खुद भी लगाया मौत को गले, ये है पूरा मामला…

युवक कमरे में जाकर अपनी पत्नी से बात करने लगा था, जिसके बाद युवती की हत्या कर खुदकुशी कर ली

रायपुर। राजधानी के ब्रिज नगर में दूल्हे ने दुल्हन की हत्या की कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने भी खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार शादी के दूसरे दिन यानी आज रिसेप्शन पार्टी थी। उससे पहले ये घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Install Android App -

बता दें कि, युवक और युवती की दो दिन पहले शादी हुई थी। आज दोनों परिवार के लोग रिसेप्शन पार्टी की तैयारियों में व्यस्त थे। कार्यक्रम के लिए तैयार होने गए पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर दूल्हे ने चाकू मारकर दुल्हन की हत्या कर दी। उसके बाद खुद पर भी चाकू से हमला कर लिया। जिसके बाद उसने भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि, 19 फरवरी को दोनों की शादी हुई थी। युवक और युवती पहले से एक दूसरे को पहले भी जानते थे। आज शादी का रिसेप्शन था। इसी बीच युवक कमरे में जाकर अपनी पत्नी से बात करने लगा था। जिसके बाद युवती की हत्या कर खुदकुशी कर ली है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।