ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

शादी के दो महीने बाद पत्नी को दो लाख में बेचा, ख़रीदा महंगा स्मार्टफोन

मकड़ाई समाचार ओडिशा। राजस्थान में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को बेचने का मामला सामने आया है। पत्नी को बेचकर उसने महंगा स्मार्टफोन खरीदा और खाने पर ज्यादा पैसा खर्च किया। दों महीने पहले ही दोनों ने परिवार की मर्जी से लव मैरिज की थी। 17 वर्षीय आरोपी किशोर ओडिशा के बोलांगीर जिले का रहने वाला है।

नाबालिग किशोर सोशल मीडिया के जरिए 24 साल की लड़की के संपर्क में आया था। दोनों की बातचीत बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने परिवार की राजी-मर्जी से शादी कर ली। शादी के ठीक दों महीने बाद किशेर ने आर्थिक समस्याओं का हवाला देते हुए अपनी पत्नी को साथ काम करने के लिए कहा।

- Install Android App -

उसने अपनी को अपने साथ रायपुर चलने के साथ ही ईंट-भट्टे पर काम करने के लिए कहा। इसके बाद वह अपनी पत्नी को रायपुर और झांसी के रास्ते राजस्थान ले गया। नौकरी के कुछ दिनों बाद किशोर ने अपनी पत्नी को बारां जिले के एक 55 वर्षीय व्यक्ति को 1 लाख 80 हजार रूप्ये में बेच दिया।

अपनी पत्नी को बेचे पैसे उसने सबसे ज्यादा खाने पर खर्च किए और महंगा स्मार्टफोन खरीद लिया। इसके बाद वह वापस ओडिशा पहुंचा और आरोप लगाया कि उसकी पत्नी किसी के साथ भाग गई है। लड़की के परिजनों को उसकी कहानी पर विश्वास नहीं हुआ और उन लोगों ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने जब किशोर के काॅल रिकाॅर्ड चेक किए तो कहानी कुछ गड़बढ़ लगी।

पुलिस पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसने लड़की को बेच दिया है। इसके बाद पुलिस की टीम ल्ड़की को लेने के लिए बारां पहुंची। पुलिस को देख गांववालों ने सड़क जाम कर दी, जिसके कारण पुलिस को लड़की को वहां से निकालने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि राजस्थान पुलिस की मदद से ओडिशा पुलिस लड़की को वहां से निकालने में सफल रही। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।