ब्रेकिंग
गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !  

शादी के बाद ससुराल जा रही थी नई नवेली दुल्हन, रास्ते में अचानक गाड़ी से उतरी और प्रेमी के साथ हुई फरार, देखते रह गया दूल्हा

एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवती की शादी उनके घर वालों ने जबरदस्ती कर दी, लेकिन लड़की अपने प्रेमी के साथ विवाह करना चाह रही थी। विदाई के बाद नई नवेली दुल्हन ससुराल जा रही थी। रास्ते में दुल्हन अचानक गाड़ी से उतरी और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। गाड़ी में बैठा दूल्हा देखते रह गया और दुल्हन रफुचक्कर हो गई।

- Install Android App -

पूरा मामला वाराणसी का है। जंसा इलाके के बड़ागांव के बलुआ में शनिवार को धूमधाम से बारात आई। पूरे विधि-विधान से शादी संपन्न हुई। सुबह विदाई हुई तो लड़की अपने परिवार वालों से मिलकर अपने पति के साथ गाड़ी में बैठकर पहली बार ससुराल जाने को निकली। इस दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक गाड़ी कुछ ही दूरी पर जा रुकी। दुल्हन ने कहा कि ये मेरे रिश्तेदार हैं जो मुझसे मिलने आए हैं। उसने दूल्हे से कहा कि आप गाड़ी में ही बैठो, मैं उनसे मिलकर आती हूं। इसके बाद दुल्हन गाड़ी से उतरी और दूसरी गाड़ी के पास पहुंच गई। इसके बाद अचानक दुल्हन उस गाड़ी में बैठी और वो गाड़ी गोली की स्पीड से वहां से रफूचक्कर हो गई।

दूल्हा इससे पहले कुछ समझ पाता कि दुल्हन वहां से निकल गई। दूल्हे और उसके परिवार ने दुल्हन के परिवार वालों को पूरी बात बताई। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने अपने परिवार से कहा था कि वो किसी से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है, लेकिन लड़की के घर वाले नहीं माने और लड़की की किसी दूसरे लड़के से शादी फिक्स कर दी।