jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर हो रहा भ्रष्टाचार, हिन्दू युवा जनजाति संगठन कर रहा भ्रष्टाचार का विरोध

मकड़ाई समाचार ढोचका। हिंदू युवा जनजाति संगठन रामा ब्लॉक के प्रभारी श्री कमलेश मुजाल्दा एवं पूरी टीम ने ग्राम पंचायत ढोचका की शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर भ्रमण किया भ्रमण के दौरान भारी भ्रष्टाचार मिला। ग्राम पंचायत ढोचका शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर भारी भ्रष्टाचार सेल्समैन के द्वारा किया जा रहा है। करीब 5 गांव के लोगों को नवंबर और दिसंबर माह का राशन अभी तक नहीं दिया गया है। सेल्समैन के द्वारा रसीदें निकाल दी गई। परंतु अनाज अभी तक नहीं दिया गया। आखिर क्यों ग्रामीणों को अनाज नहीं दिया जा रहा है। जब स्लीप निकाल दी गई तो फिर अनाज कहां गया। सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्री योजनाओं पर जिम्मेदार अधिकारी क्यों ध्यान नहीं दे रहे हैं। इधर जिम्मेदार अधिकारी एसी वाले रूम में बैठकर मौज मस्ती कर रहे हैं।

- Install Android App -

और इधर ग्रामीण लोग अनाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। हिंदू युवा जनजाति संगठन के महामंत्री कमलेश मावी ने बताया कि ऑनलाइन स्टॉक रजिस्टर देखने पर पता चला कि दुकान पर 710 कुंटल अनाज दुकान पर स्टॉक बता रहा है। एवं चावल का स्टॉक करीब 74 कुंटल से अधिक है तो फिर वह अनाज कहां गया। और क्यों ग्रामीणों को नहीं दिया जा रहा है। अगर दुकान पर यह अनाज उपलब्ध नहीं है तो फिर अनाज कहां गया। दुकान पर करीब 1100 लीटर से अधिक का केरोसिन बताया जा रहा है। परंतु दुकान पर 1 लीटर भी केरोसिन उपलब्ध नहीं है। और दुकान पर न तो चावल उपलब्ध है और ना तो गेहूं, आखिर किसके साथ मिलकर सेल्समैन ने इतना बड़ा घोटाला किया है। जिस ब्रांच की जिम्मेदारी है जिस के मैनेजर को अभी तक क्यों नहीं हटाया गया। और क्यों नहीं प्रशासन ने उन पर उचित कार्यवाही की। हिंदू युवा जनजाति संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मकड़ाई एक्स्प्रेस24 से योगेश चौहान की खबर