jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

शिक्षक पर 8वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,आरोपी पर एफआईआर की मांग कर रहे, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झूमाझटकी

मकड़ाई समाचार गुना|कैंट थाना क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 8वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई है। हालांकि, घटना की शुरुआत गतवर्ष नवंबर महीने से हुई थी, लेकिन माता-पिता को जान से मारने की धमकी से सहमी छात्रा चुप रही। इधर, मां ने उसके गुमशुम रहने का कारण पूछा, तब उसने घटनाक्रम सुनाया।

- Install Android App -

इसके बाद स्वजन और समाजजनों ने दोपहर बाद हनुमान चौराहा पर चक्काजाम करते हुए एफआइआर की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी झड़प और झूमाझटकी हुई।शहर के हनुमान चौराहा पर सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे लोग एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते भीड़ ने चक्काजाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान कुछ समझ में नहीं पा रहा था कि आखिर हंगामे का कारण क्या है।सूचना मिलते ही कैंट थाना टीआइ विनोद छावई और कोतवाली टीआइ मदनमोहन मालवीय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर हटने कहा, लेकिन हंगामा करते हुए भीड़ में शामिल लोग लगातार शिक्षक पर एफआइआर की मांग कर रहे थे।