ब्रेकिंग
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज !  पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रश...

शिवराज के वार पर कमलनाथ का पलटवार,बोले-जनता से बड़ा कोई नहीं

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि, शिवराज को अब मान लेना चाहिए कि, जनता से बड़ा कोई नहीं होता है। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि, प्रदेश में बीजेपी की विदाई तय है।

- Install Android App -

कमलनाथ ने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज अभी भले ही खुद को सबसे बड़ा माने लेकिन 11 दिसंबर को परिणाम आने के बाद उन्हें मानना पड़ेगा कि जनता से बड़ा कोई नहीं। उन्होनें कहा कि, भाजपा की प्रदेश से विदाई किसानों के हित के लिए ज़रूरी है, युवाओं के रोजग़ार के लिए ज़रूरी है, महिलाओं के हित व सम्मान के लिए ज़रूरी है, सभी वर्गों की बेहतरी के लिए ज़रूरी है, प्रदेश के विकास के लिए ज़रूरी है।

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ बांधवगढ़ घूमने गए थे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ने कहा कि, प्रदेश का सबसे बड़ा सर्वेयर तो मैं खुद हुं, जो हमेशा जनता के बीच रहता हूं, दिन रात प्रदेश के लोगों से मिलता हूं। कोई कश्मकश नहीं है, प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बहुमत से बनने जा रही है। यह जनता के लिए जरूरी है, गरीबों के लिए जरूरी है और भांजा भाजियों के लिए जरूरी है।