ब्रेकिंग
जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!  कलेक्टर श्री जैन ने हंडिया बैराज डेम के निर्माण कार्य सहित , सीएम राइज स्कूल व हंडिया तहसील क्षेत्र ... हरदा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल 7 जून को हरदा जिले का दौरा करेंगे राज्‍य निर्वाचन आयोग का अभिनव प्रयास , पेपरलेस इलेक्‍शन इस बार- सारिका

शिवसेना-धर्मसभा का कार्यक्रम, अभेद किले में तब्दील अयोध्या

अयोध्या में अगले 48 घंटे बहुत अहम रहने वाले हैं। 24 नवंबर को शिवसेना का कार्यक्रम है, जिसमें पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों शिवसैनिक ट्रेन और अन्य साधनों से अयोध्या पहुंचने लगे हैं। वहीं 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद की ओर से धर्मसभा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में करीब 1 लाख संतों के पहुंचने की संभावना है। इन तमाम कार्यक्रमों के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

लोगों ने किया जरूरी सामान का स्टॉक
नगर के चारों ओर कड़ी सुरक्षा की गई है, हालांकि, कहा जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय में भय का माहौल है। कुछ लोगों ने शुक्रवार को ही घर के सभी जरूरी सामानों का स्टॉक कर लिया है। उन्होंने राशन, फल, सब्जी और दवाओं का स्टॉक कर लिया है। हर कोई अपने-अपने घरों में सुरक्षित हो चुके हैं। कई लोगों को इस बात का डर है कि कहीं 6 दिसंबर को 1992 जैसी घटना फिर से घटित न हो जाए।

एक निजी चैनल से बात करते हुए व्यापार मंडल के कई व्यापारियों ने कहा कि दूसरे दिनों के मुकाबले आज बाजार में हलचल ज्यादा हैं। लोग रोजाना की तुलना में ज्यादा सब्जियां और अन्य जरूरी सामान खरीद रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है, जिसकी वजह से लोग सहमे हुए हैं।

- Install Android App -

ADGP स्तर के अधिकारी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
अयोध्या में किसी तरह का बवाल न हो इसके लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। शहर की सुरक्षा जिम्मेदारी ADGP स्तर के पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। इसके अलावा 3SSP, 10ASP, 21DSP, 160 इंस्पेक्टर, 700 कॉस्टेबल, PAC की 42 कंपनी, RAF की 5 कंपनी, ATS कमांडो को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरे की मदद से हर जगह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

मुस्लिमों ने का अतिरिक्त सुरक्षा की मांग
अयोध्या के कलेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि हम स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क में है। भय का माहौल बिल्कुल भी नहीं है। शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद का कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति के बाद आयोजित किया गया है। प्रशासन की शर्तों पर सभी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसलिए डरने जैसी कोई बात नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को तीन और IPS अधिकारी को अयोध्या में तैनात किया गया है। जोन के सभी अधिकारी 24 घंटे कैंप लगाकर और घूम-घूम कर निगरानी करेंगे। इस बीच VHP और शिवसेना की बढ़ती हई गतिविधियों को देखते हुए राम मंदिर मामले में एक पक्षकार इकबाल अंसारी ने प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अयोध्या के एसपी सिटी को फोन कर 24 और 25 नवंबर के लिए सुरक्षा बढ़ाने का मांग की है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 24 नवंबर को दोपहर 2 बजे अयोध्या हवाई पट्टी पहुंचेंगे। 3 बजे वे लक्ष्मण किला जाएंगे, जिसके बाद वे श्री विद्वत संत पूजन एवं आशीर्वादोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:15 बजे नया घाट पर सरयू आरती में वे शामिल होंगे। 25 नवंबर को वे सुबह 9 बजे राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे अयोध्या में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उसके बाद दोपहर 1 बजे वे जनसभा को संबोधित करेंगे। 3 बजे वापस हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे। जहां से वे मुंबई के लिए निकल जाएंगे।