jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल... हरदा में निर्माण कार्य के दौरान चाली से गिरकर मिस्त्री की मौत, भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जय ओंकार भिलाला समाज संगठन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, मदनलाल ठेकेदार बने अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व... टिमरनी पुलिस की कार्रवाई: भेड़-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन और नकदी ज... विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केन्द्रों पर आयोजित विशेष कैम्पों का एडीएम ने किया निरीक्षण हंडिया : खेतों से नर्मदा तट तक… उन्नतशील किसान दिनेश लेगा ने धर्मपत्नी और बुआ जी संग चुनी भक्ति की र... सोने के दाम गिरने पर बोले PM मोदी - लोगों ने मेरी बात मानी, पैसे बच गए हरदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल खोजा

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति का गंभीर आरोप, RAW रच रही है उनकी हत्‍या की साजिश

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने भारत की खुफिया एजैंसी RAW पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि खूफिया एजेंसी रॉ द्वारा उनके हत्या की साजिश की जा रही है। उनके ये बयान भारत औऱ श्रीलंका के संबंधों के नजरिए से बेहद गंभीर है। मैत्रीपाला सिरिसेना ने हर हफ्ते होने वाली कैबिनेट मीटिंग इस संबंध में चर्चा की । द हिंदू की एक खबर के अनुसार, अपने बयान में सिरिसेना ने कहा कि भारतीय खूफिया एजेंसी उनकी हत्या करना चाहती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शायद रॉ के इस प्लान की जानकारी नहीं है।
गौरतलब है कि मैत्रीपाला सिरिसेना का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे भारत दौरे पर आने वाले हैं। अपने इस दौरे पर उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रस्तावित है। लेकिन मैत्रीपाला सिरिसेना ने इस दौरे से पहले ही ऐसा बयान देकर सभी को चौंका दिया है। उल्लेखनीय है कि मैत्रीपाला सिरिसेना को भारत का नजदीकी माना जाता रहा है, जबकि उनके विरोधी महिंदा राजपक्षे को चीन का नजदीकी माना जाता है।
पहले भी लगाए थे एेसे आरोप
साल 2015 में हुए श्रीलंकाई आम चुनावों के दौरान महिंदा राजपक्षे ने भी रॉ पर ऐसे ही आरोप लगाए थे। महिंदा राजपक्षे ने मैत्रीपाल सिरिसेना के सत्ता में आने के पीछे भी रॉ का हाथ होने का आरोप लगाया था। वहीं मैत्रीपाला सिरिसेना के आरोपों को श्रीलंकाई सरकार द्वारा ही अस्वीकार कर दिया गया है। श्रीलंका के मीडिया मंत्री मंगला समरवीरा ने इसे भ्रम फैलाने वाली खबरें बताया है इसके लिए मीडिया के कुछ रिपोर्टर्स को जिम्मेदार ठहराया है।
बता दें कि इस पूरे मसले की शुरुआत तब हुई, जब श्रीलंका की एंटी करप्शन यूनिट के कर्मचारी नमल कुमारा ने बीते माह दावा किया था कि उसे इस बात की जानकारी थी, जिसमें सिरिसेना और पूर्व रक्षा सचिव गोटाबाया राजपक्षा की हत्या करने की साजिश रची जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को भी सितंबर में गिरफ्तार किया। श्रीलंका के स्थानीय मीडिया के अनुसार, गिरफ्तार भारतीय नागरिक ने भी सिरिसेना की हत्या की साजिश की बात स्वीकार की थी।