jhankar
ब्रेकिंग
एमपी में कोयले से बनेगी रसोई गैस, अडानी को मिली मंजूरी नाक के इलाज में लापरवाही करना डॉक्टर को पड़ा भारी, मारीज ने मांगा 49.56 लाख रुपये का मुआवजा MP में रामनवमी का महापर्व: भोपाल से उज्जैन तक भक्ति की धारा, जबलपुर-ग्वालियर में विशेष पूजा जबलपुर के NICU वार्ड में लगी आग, डॉक्टर ने 27 बच्चों की जान बचाई आयरलैंड में “नो फोन कोड” सख्ती के साथ लागू पेट्रोल पर तीन व डीजल पर 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, एमसएक्स पर सोना 1,40,780 के पार मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

श्रीलंका में जबरदस्त प्रदर्शन, राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रपति फरार

Sri Lanka Protest : श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। कोई हल नहीं निकलता देख आम जनता सड़कों पर है। शनिवार को भी यहां बड़ा प्रदर्शन हुआ। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन की और बढ़े और देखते ही देखते राष्ट्रपति भवन में घुस गए। राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे यहां से पहले ही फरार हो गए। यहां की सुरक्षा में सेना को लगाया गया है, लेकिन लोगों को गुस्सा देख सेना भी कुछ नहीं कर पा रही है। इसी दौरान प्रदर्शनदारी गाले क्रिकेट स्टेडियम में भी घुस गए। यहां श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। इस तरह श्रीलंका को दुनिया में एक बार फिर शर्मसार होना पड़ रहा है।

- Install Android App -

लोगों की मांग है कि राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे अपना इस्तीफा दें और आर्थिक संकट हल किया जाए। श्रीलंका में यह संकट लंबे समय से चल रहा है और हर शनिवार तथा रविवार को भारी प्रदर्शन होते हैं। लोगों को यहां पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान पर है। लोग भूख मरने को मजबूर है।

ताजा खबर यह है कि श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है। साथ ही लोकसभा का विशेष सत्र बलाने की पहल की है, ताकि संकट का कोई समाधान निकाला जा सके। प्रदर्शनकारियों में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या है।