ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: रेंजर माधव सिकरवार का 'सिंघम' ऑपरेशन: माफिया से मुक्त कराई 149 हेक्टेयर वन भूमि हरदा जिले के पलासनेर गांव की बेटी अदिति यादव ने किया जिले का नाम रोशन किसान भाई बीजोपचार के बाद ही सोयाबीन की बुआई करें :  कृृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सलाह Aaj ka rashifal: आज दिनांक 20 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पुलिस को चकमा देने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश साड़ी पहन घूंघट में अपने घर में था बैठा ! पुलिस पहुंची तो ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो ग... शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस... होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए

संकरी गली में रास्ता देने की बात पर मारपीट, ब्लेड चलाने की भी शिकायत

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। संकरी गली में बाइक और स्कूटी चालक आमने सामने आ गए। रास्ता देने की बात पर उनके बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर ब्लेड से मारने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पारिजात एक्सटेंशन नेहरू नगर निवासी विक्रम तनेजा जरहाभाठा चौक में किराने की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत मंे बताया है कि बुधवार की शाम सात बजे वे अपनी दुकान से घर जा रहे थे। पारिजात हाइट्स मोड़ के पास शुभम मानिकपुरी, अर्जुन पुरोहित अपने दोस्तों के साथ खड़े थे।

- Install Android App -

विक्रम ने रास्ते पर खड़े युवकों से हटने के लिए कहा। इस पर युवकों ने विक्रम से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर की। इस बीच शुभम ने विक्रम पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं, अर्जुन पुरोहित ने अपनी शिकायत में बताया कि वे अपने साथियों के साथ ट्यूशन से घर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान शुभम स्कूटी चला रहा था। शाम सात बजे वे गोविंद स्टेशनरी के पास पहुंचे थे। रास्ता संकरा होने के कारण वे स्कूटी धीरे चला रहे थे। इसी बीच मोहल्ले में रहने वाले विक्रम ने स्कूटी सही तरीके से चलाने के लिए कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर विक्रम ने बाइक से उतरकर शुभम को मारने की कोशिश की। बीच-बचाव करने पर उसने अर्जुन पर ब्लेड से हमला कर दिया। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।