ब्रेकिंग
नर्मदा किनारे चल रहे अवैध ईट भट्टा संचालकों के खिलाफ ग्रामीण हुए एकजुट, बोले अब गांव में नहीं लगने द... मप्र में आर्मी के लिए 7.5 लाख ट्रक तैयार!  ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टी निरस्त, देश के लिए 24 घंट... हरदा: साहूकारों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी! परिवार में थी शादी, खुशियां म... प्रदेश में कितने शस्त्र लायसेंस धारक है विभाग को नही है जानकारी प्रदेश मे अंर्तसुरक्षा की दृष्टि से... Harda: दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य:  भारत की सेना के सम्मान भाजपा युवा मोर्चा मैदान में: विजय जेव... हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया मिशन सिंदूर अभी जारी है!,,, सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से चर्चा में कहा पाकिस्तान म... Reva shakti: रेवा शक्ति अभियान" की समीक्षा की कलेक्टर श्री जैन ने हरदा: पहली बार निशुल्क एंट्री फीस बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार गुरुवार को धमाको से दहला लाहौर एअरपोर्ट लोग भागे सुरक्षित स्थानों पर! पाक की आवाम मे दहशत क्या फिर भ...

सड़क पर रख दिया नालियों का मलवा, लोगों को बिमारियों का सता रहा डर

मकड़ाई समाचार हंडिया। ग्राम के वार्डो में नालियों की सफाई के बाद कचरा निकालकर ऊपर ही छोड़ दिया गया है। अब वापस ये कचरा नालियों में ही जा रहा है, और सड़क पर भी फेल जाता है। यह कहना ग़लत नहीं होगा कि सफाई कर्मचारी खुद गंदगी फैलाने में जुटे हुए हैं। सफाई कर्मी नालियों की सफाई के बाद निकाला गया कचरा नालियों के पास ही छोड़ जाते हैं। उसे उठाते तक नहीं है,जिस वजह से निवासियों व राहगीरों को कचरे के नजदीक से होकर गुजरना पड़ता है। फिर धीरे धीरे ये कचरा नालियों में ही भर जाता है। जिम्मेदारों को बार-बार इस बारे में अवगत कराया जा चुका है। फिर भी जिम्मेदार इस कचरे का सही निस्तारण नहीं करवा पा रहे हैं। जिस वजह से नालियां फिर से भरा जाती हैं। और सफाई का कोई महत्व नहीं रहता है। इस कारण स्वच्छता पर कचरे का ग्रहण लग रहा है। मौजूदा समय में सभी लोग कोरोनावायरस सहित कई संक्रामक बिमारियों से भयंक्रात हैं।

- Install Android App -

सफाई का कोई औचित्य नहीं

कुल मिलाकर नालियों की सफाई करने का कोई औचित्य नहीं है। क्योंकि सफाई के बाद पाउडर का छिड़काव भी नहीं किया जाता है। जिस कारण नालियों से बदबू आती रहती है। सफाई के बाद भी मच्छरो का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वजह से लोगों को बिमारियों का डर सता रहा है।