मकड़ाई समाचार खंडवा। लोकसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों हो दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं लेने के लिए पार्टियों के दिग्गज मैदान में उतर रहे हैं। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से खंडवा पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी राज नारायण सिंह के समर्थन में सभा से पहले कमल नाथ श्री दादाजी दरबार में समाधि दर्शन को पहुंचे। यहां उन्होंने धूनीवाले दादा जी की समाधि पर मत्था टेकने के बाद धूनी में हवन किया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों से उन्होंने चर्चा भी की। यहां से कमल नाथ का काफिला पंधाना रोड स्थित लैंडमार्क सिटी के लिए रवाना हो गया।
यहां कमल नाथ ने शहर के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक ली। करीब एक घंटे तक हुई बैठक में उन्होंने शहर और जिले के विकास पर चर्चा की। इस बैठक के बाद कमल नाथ उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आम सभा के लिए रवाना हो गए। कमल नाथ के काफिले में प्रत्याशी राजनारायण सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री सचिन यादव, अमिताभ मंडलोई, अंकित पाठक सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
कमल नाथ ने कहा कि मुंह चलाने और सरकार चलाने में फर्क होता है। मैंने कोई झूठे वादे नहीं किए। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मंगलवार को प्रबुद्धजनों की बैठक में कही। मुख्यमंत्री अपने 15 साल के शासन की उपलब्धियां बताएं या फिर हम बताते हैं कि साढ़े 11 महीने में हमने कितना काम किया। खंडवा में सड़कों के बुरे हाल हैं रिंग रोड और बायपास नहीं है खंडवा से इंदौर तक जाने में 6 घंटे लग जाते हैं।
व्यापार व्यवसाय कब पड़ा है हमने सरकार में रहते हुए किसानों के हित के बारे में सोचा क्योंकि किसान समृद्ध होगा तो व्यापार व्यवसाय को गति मिलेगी प्रबुद्धजनों को संबोधित करने से पहले कमलनाथ ने व्यापारियों और व्यवसायियों सहित महिलाओं के प्रश्न भी सुने और उनका जवाब भी दिया। इस बैठक के बाद कमलनाथ ने कांग्रेश पदाधिकारियों के साथ बैठक ली करीब आधे घंटे की बैठक के बाद सुबह उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आम सभा को संबोधित करने पहुंचे।