ब्रेकिंग
मोहित हत्याकांड में फरार आरोपी भी पकड़ाए, चार पुलिस वालों की संलिप्तता पर उठे सवाल ! आखिर कौन पुलिस व... गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर...

समुद्र में डूबे जहाज पर बचाव अभियान जारी, अब तक 37 शव बरामद, 38 लोगों की तलाश

मकड़ाई समाचार मुंबई। चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ कारण मुंबई के पास समुद्र में फंसे जहाज (बार्ज- पी305) में सवार लोगों में से अभी तक 37 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं बचान दल को अभी भी 38 लोगों की तलाश है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात 11 नाविकों के शव INS कोलकाता से मुंबई के तट पर लाए गए। तूफान आने के चार दिन बाद भी आज नौसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 55 घंटे के बाद भी नेवी के बचाव दल को 38 लोगों की तलाश है, जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। ONGC की ओर से जानकारी दी गई है कि जहाज पर 263 लोग सवार थे।

टोही विमान 60 घंटे से भर रहे उड़ान

डूबे जहाज पर सवार नाविकों की तलाश में नौसेना के विमान और हेलिकॉप्टर बीते 60 घंटे से ज्यादा की उड़ान भर चुके है । नौसेना अब अपने टोही विमान पी-81 की मदद ले रही है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस पी-81 आसमान में रह कर समुद्र की गहराई में ही हर हलचल पर आसानी से नजर रख सकते हैं।

- Install Android App -

गौरतलब है कि बार्ज- पी305 जहाज मुंबई के समुद्र तट से करीब 88 किमी की दूरी पर हीरा ऑयल फील्ड्स के क्षेत्र में समुद्र में डूबा है और यहां नौसेना करीब 80 से 100 किमी के दायरे में लापता लोगों की तलाश कर रही है। INS कोच्चि और कोलकाता के साथ-साथ INS तेग, INS बेतवा और INS व्यास भी लापता नाविकों की तलाश में बीते कई घंटों से लगातार जुटे हुए हैं।

अन्य 3 जहाज के सभी लोगों सुरक्षित

इधर नेवी ने जानकारी दी है कि समुद्र की लहरों में फंसे अन्य तीन जहाज, GAL कंस्ट्रक्टर पर 137 लोग फंसे थे, इन सभी को बचा लिया गया है। बार्ज SS-3 पर 202 और सागर भूषण पर 101 के करीब लोग फंसे हुए थे। नौसेना ने बताया कि ये सभी लोग सुरक्षित हैं और इन्हें खाना-पानी जैसी चीजें उपलब्ध करा दी गई है।