jhankar
ब्रेकिंग
रात 10:00 बजे : भीलट बाबा मेले में लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी,  सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, लोगों ने प... हंडिया : एएसआई देवकरण उईके के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब! स्टाफ सहित शुभ चिंतकों ने दी बधाई। रेल यात्रा में संदेह: 167 बच्चों को कटनी में रोका गया, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया तोहफा, खातों में आए 1500 रुपये भूमि सेवाओं में बड़ा बदलाव: इंदौर में पटवारी हुए डिजिटल, आसान होगी हर प्रक्रिया मंदसौर में 700 लीटर दूध के साथ यूरिया-केमिकल मिले, जांच शुरू बड़ा हादसा: खंडवा टैक्स ऑफिस में आग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खाक एमपी नगर में जोरदार धमाका: ट्रांसफार्मर फटा, पास खड़ी फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर चपरासी ने लगाया 75 लोगों को चूना


2 Feb, 2022 11:03 AM

- Install Android App -

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी के रोज नए मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है यहां एक चपरासी ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 75 लोगों से ठगी कर डाली। इस ठगी में चपरासी के साथ एक स्कूल का क्लर्क भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चपरासी ने क्लर्क के साथ मिलकर 75 लोगों की सरकारी नौकरी लगवाने का ठेका लिया था। दोनों ने सभी से 70 हजार से 1 लाख रुपये तक ले लिए। जब लोगों के पैसे देने के बाद काफी दिनों तक कोई नौकरी की खबर नहीं आई तो उनको शक हुआ। नौकरी के लिए लोग उनके चक्कर लगाने लगे। इसके बाद भी कुछ संतुष्ट कर देने वाला जवाब नहीं मिला। जब लोगों को चपरासी द्वारा ठगने का एहसास हुआ तो सभी पुलिस थाने पहुंचे वहां उन्होंने अपनी सारी कहानी बताई। पुलिस ने अपनी छानबीन में पाया कि आरोपी शातिर चपरासी का नाम श्याम वैष्णव दास है। उसने सभी को आदिवासी विकास विभाग में काम दिलाने की बात कही थी। उसने लोगों से 70 हजार से ज्यादा रुपये तक ले लिए लेकिन नौकरी नहीं लगी।